फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Mountaineer: बलजीत कौर एक महीने से भी कम समय में 8000 मीटर की ऊंचाई वाली चार पर्वत चोटियों को फतह करने वाली पहली भारतीय पर्वतारोही बनीं

Wed, 25 May 2022 01:46 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, काठमांडो।

सार

बलजीत कौर ने सबसे पहले 28 अप्रैल को माउंट अन्नपूर्णा प्रथम (8091 मीटर), 12 मई को माउंट कंचनजंगा (8586 मीटर) और 21 मई को माउंट एवरेस्ट (8849 मीटर) की चढ़ाई की।
विज्ञापन
बलजीत कौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के चौथे सबसे ऊंचे पर्वत माउंट ल्होत्से पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने के बाद बलजीत कौर ऐसी पहली भारतीय पर्वतारोही बन गई हैं जिन्होंने एक महीने से भी कम समय में आठ हजार मीटर की ऊंचाई वाली चार पर्वत चोटियों पर चढ़ाई की।

विज्ञापन


पीक प्रोमोशन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पासंग शेरपा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की रहने वाली 27 वर्षीय पर्वतारोही कौर ने रविवार को माउंट ल्होत्से को फतह किया। उन्होंने कहा कि वह एक सीजन में आठ हजार मीटर ऊंची चार चोटियों पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

बलजीत कौर ने अपनी गाइड मिंगमा शेरपा के साथ दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी को सफलतापूर्वक फतह किया। पासंग शेरपा ने कहा कि इस वसंत ऋतु में कौर की यह चौथी सफल चढ़ाई थी।
विज्ञापन


पासांग ने कहा कि बलजीत और मिंगमा ने सबसे पहले 28 अप्रैल को माउंट अन्नपूर्णा प्रथम (8091 मीटर), 12 मई को माउंट कंचनजंगा (8586 मीटर) और 21 मई को माउंट एवरेस्ट (8849 मीटर) की चढ़ाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें