फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेनेजुएला में भूकंप: काराकास में जान-माल के भारी नुकसान की आशंका; देशवासियों को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति

Thu, 25 Jun 2026 06:20 AM IST
निर्मल कांत पीटीआई, कराकास

सार

Earthquake: कुछ ही मिनटों के अंतराल पर आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप के झटकों से वेनेजुएला की राजधानी काराकास समेत कई इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। इससे भारी नुकसान हुआ। कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, लोगों में दहशत फैल गई। कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने आपातकाल का एलान किया है। वे देशवासियों को संबोधित भी करेंगी।
विज्ञापन
वेनेजुएला में भूकंप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेनेजुएला में बुधवार शाम एक के बाद एक आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचाई। राजधानी काराकास में कई इमारतें ढह गईं और लोगों के बीच दहशत फैल गई। प्यूर्टो रिको व वर्जिन द्वीप समूह के लिए सुनामी अलर्ट जारी किया गया। सरकार ने लोगों से खुले स्थानों पर जाने और राहत-बचाव कार्यों में सहयोग करने की अपील की है।

विज्ञापन




भूकंप के झटकों की तीव्रता कितनी?
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था। इसका केंद्र देश के कैरेबियाई तट पर स्थित मोरोन शहर के पश्चिम में और कराकास से लगभग 168 किलोमीटर दूर था। भूकंप की गहराई 13 किलोमीटर दर्ज की गई। पहले झटके के कुछ ही मिनट बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा और अधिक शक्तिशाली भूकंप आया। इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। इसका केंद्र मोरोन से 16 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित था।
विज्ञापन


किन इलाकों के लिए सुनामी अलर्ट?
भूकंप के बाद अमेरिकी प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने प्यूर्टो रिको और वर्जिन द्वीप समूह के लिए सुनामी अलर्ट जारी किया।
 

वेनेजुएला के गृह मंत्री ने क्या बताया?

  • वेनेजुएला के गृह मंत्री डियोसदादो काबेलो ने कहा कि भूकंप के झटके कई राज्यों में महसूस किए गए। काराकास के अल्तामीरा इलाके में घरों और इमारतों के ढहने जैसी 'चिंताजनक स्थितियां' सामने आई हैं।
  • काबेलो ने लोगों से अपील की कि वे फिलहाल खुले स्थानों पर ही रहें, क्योंकि भूकंप के बाद झटकों (आफ्टरशॉक) आने की आशंका है और इससे पहले से क्षतिग्रस्त ढांचों को और नुकसान पहुंच सकता है।
  • उन्होंने संकेत दिया कि भूकंप में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। काबेलो ने वाहन चालकों से कहा कि वे एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को रास्ता देने के लिए सड़कें खाली रखें।
  • सरकारी टेलीविजन पर काबेलो ने कहा, हम समझते हैं कि कुछ लोग घबराए हुए हो सकते हैं। लेकिन हम तय प्रोटोकॉल के तहत राहत और बचाव अभियान सक्रिय कर रहे हैं, ताकि सबसे अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।  
  • उन्होंने कहा, बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें। एक-दूसरे से संपर्क करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई घायल या प्रभावित न हुआ हो। 
ये भी पढ़ें- Venezuela Earthquake LIVE News: वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही की आशंका; इमारतें जमींदोज, एयरपोर्ट बंद
विज्ञापन


इमारतों से बाहर निकले लोग
काराकास में भूकंप के तेज झटकों से इमारतें हिलने लगीं, जिसके बाद लोग तुरंत बाहर निकल आए। कई लोग सड़कों पर खड़े होकर क्षतिग्रस्त इमारतों को देखते रहे। कुछ जगहों पर पूरी दीवारें गिर गईं, जिससे सड़क से ही घरों और दफ्तरों के भीतर रखा फर्नीचर दिखाई देने लगा। राजधानी के दो इलाकों में धूल के बड़े गुबार भी उठते देखे गए। ये ऐसे इलाके हैं, जहां आमतौर पर रेस्तरां और अन्य कारोबारी प्रतिष्ठानों में काफी चहल-पहल रहती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें