फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लोवाकिया: गर्भपात से पहले सुननी होगी बच्चे की धड़कन, कड़े कानून की तैयारी

Sat, 30 Nov 2019 05:43 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

भारी विरोध के बीच यूरोपीय देश स्लोवाकिया में गर्भपात कानून में बदलाव कर इसे कठोर बनाया जा रहा है। व्यापक विरोध के बीच शुक्रवार को विधेयक के मसौदे पर चर्चा के बाद मतदान होना है। विधेयक पास हो गया हो तो महिलाओं को गर्भपात कराने से पहले अल्ट्रासाउंड कराना होगा और बच्चे के दिल की धड़कन सुननी होगी।

विज्ञापन


स्लोवाकिया की रूढ़िवादी स्लोवक नेशनल पार्टी की सरकार के मसौदे के मुताबिक, महिला को अपने गर्भ में पल रहे भ्रूण की मौजूदा स्थिति की डॉक्टर को जानकारी देनी होगी। साथ ही गर्भपात से जुड़े विज्ञापनों पर रोक का भी प्रावधान भी मसौदे में किया गया है।

सत्तारूढ़ पार्टी का तर्क है कि इससे देश में विवाह और परिवार पर सकारात्मक असर पड़ेगा। समाज गर्भपात को एक अच्छा समाधान नहीं मानता है। इसमें बदलाव की सख्त जरूरत है, ताकि समाज पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभाव को रोका जा सके।
विज्ञापन

 

महिला के मौलिक अधिकारों का हनन

सरकार की मंशा के उलट तमाम संगठन इसे महिला के मौलिक अधिकारों के हनन के तौर पर देखते हैं। वे देशभर में इसका विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। एमनेस्टी इंटरनेशनल, ह्यूमन राइट वाच, मैरी स्टॉप्स इंटरनेशनल जैसे संगठनों का कहना है कि यह मौलिक अधिकारों के साथ ही निजता, स्वायत्तता और चिकित्सा निर्णय के अधिकारों का भी सीधे तौर पर उल्लंघन है। फ्रीडम ऑफ च्वाइस संगठन से जुड़े पाउला जोजार्ट ने कहा कि हमारा मानना है कि यह मानवाधिकार से जुड़ा मुद्दा है।

 
संसद खारिज कर चुकी है विधेयक

यह पहला मौका नहीं है जब स्लोवाकिया में गर्भपात पर प्रतिबंध या इसे कड़ा करने की मांग उठी है। इस साल सितंबर में देश की संसद चार ऐसे ही विधेयकों को पहले ही खारिज कर चुकी है, जिसमें गर्भपात को प्रतिबंधित करने की मांग की गई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें