सार
बांग्लादेश के अंतरिम सरकार प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने कहा कि अगर संविधान में कोई बदलाव किया गया, तो उसमें धार्मिक आज़ादी और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की पूरी तरह से रक्षा की जाएगी। साथ ही उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भी बातचीत की।
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस।
- फोटो : अमर उजाला
बांग्लादेश में संविधान बदलने को लेकर चर्चा तेज है। इसी बीच अंतरिम सरकार प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश में सभी धर्मी लोगों को बराबर के अधिकार मिलने की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश में सभी धर्मों के लोगों को बराबर के अधिकार मिलते रहेंगे। यूनुस ने कहा कि अगर संविधान में कोई बदलाव किया गया, तो उसमें धार्मिक आज़ादी और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की पूरी तरह से रक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार राजनीतिक पार्टियों से बातचीत कर संविधान संशोधन पर काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि हम देश में धार्मिक सौहार्द और शांति बनाए रखने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। अल्पसंख्यकों को भी बहुसंख्यकों की तरह पूरे अधिकार मिलते रहेंगे। बता दें कि मोहम्मद यूनुस यह बात अमेरिका की धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) के प्रमुख स्टीफन श्नेके से मुलाकात के दौरान कही।