पाम स्प्रिंग्स क्लिनिक धमाका
- फोटो : PTI
क्लिनिक में रखे सभी भ्रूण सुरक्षित
मामले में एफबीआई के अधिकारी अकील डेविस ने कहा कि क्लिनिक में रखे सभी भ्रूण (एंब्रियो) पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे लोगों की जीत हुई, बुरे की हार। हालांकि पुलिस ने इसे आतंकी हमला बताया है। अधिकारियों ने कहा कि हमले से पहले आरोपी ने इंटरनेट पर कुछ अजीब बातें लिखी थीं और धमाके का वीडियो भी डालना चाहा, लेकिन वीडियो अपलोड नहीं हो पाया।
क्लिनिक के डॉक्टर का बयान
वहीं क्लिनिक के डॉक्टर माहेर अब्दाल्लाह ने कहा कि धमाके के वक्त कोई मरीज नहीं था, इसलिए बहुत बड़ा हादसा होने से बच गया। उन्होंने कहा कि भगवान का शुक्र है कि आज किसी मरीज की अपॉइंटमेंट नहीं थी। धमाके से क्लिनिक की इमारत को काफी नुकसान हुआ, लेकिन स्टाफ के सभी लोग सुरक्षित हैं। हालांकि मामले में पुलिस और जांच एजेंसियां अब इस बात की जांच कर रही हैं कि आरोपी ने यह हमला क्यों किया।
ये भी पढ़ें:- Pope Leo XIV: 'पोप लियो 14वें' ने ली शपथ, भारत की ओर से समारोह का हिस्सा बने राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश
पाम स्प्रिंग्स क्लिनिक धमाका
- फोटो : PTI
एफबीआई ने सोशल मीडिया पर दी थी जानकारी
घटना के बाद एफबीआई ने सोशल मीडिया पर बताया था कि जांचकर्ता, बम विशेषज्ञ और सबूत जुटाने वाली टीम घटनास्थल पर पहुंची। इसके अलावा शराब, तंबाकू, हथियार और विस्फोटक मामलों की जांच करने वाला ब्यूरो (एटीएफ) भी मदद कर रहा है। पाम स्प्रिंग्स शहर ने बताया कि धमाका सुबह 11 बजे हुआ और लोगों से कहा गया कि वे नॉर्थ इंडियन कैन्यन ड्राइव और ईस्ट ताचेवाह ड्राइव के आसपास के इलाके से दूर रहें।
जांच में जुटी है एफबीआई
गौरतलब है कि यह विस्फोट लॉस एंजेलिस के पास स्थित पाम स्प्रिंग्स शहर में हुआ, जहां एक कार बम से हमला किया गया। धमाके में चार लोग घायल हुए, लेकिन क्लिनिक में मौजूद सभी भ्रूण सुरक्षित हैं। मामले की जांच कर रही एफबीआई ने बताया कि ये हमला सीधे तौर पर आईवीएफ क्लिनिक को निशाना बनाकर किया गया था।