फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Austria: ऑस्ट्रिया में गठबंधन को लेकर बातचीत विफल, चांसलर नेहमर छोड़ेंगे पद; पार्टी ने इसे चुना अंतरिम नेता

Sun, 05 Jan 2025 07:07 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वियना

सार

कार्ल नेहमर ने एलान किया था कि आने वाले दिनों में वह अपना पद छोड़ सकते हैं। इस पर ऑस्ट्रियाई पीपुल्स पार्टी ने अपना अंतरिम नेता चुन लिया। 
विज्ञापन
ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर - फोटो : X/@karlnehammer
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। ऐसे में ऑस्ट्रियाई पीपुल्स पार्टी ने रविवार को अपने महासचिव क्रिश्चियन स्टॉकर को अंतरिम नेता के रूप में नामित किया है।  

विज्ञापन


नेहमर ने शनिवार को एलान किया था कि आने वाले दिनों में वह अपना पद छोड़ सकते हैं। इसका कारण यह है कि उनकी पीपुल्स पार्टी और सोशल डेमोक्रेट्स के बीच गठबंधन वार्ता विफल हो गई है। वह पीपुल्स पार्टी के नेता के पद से भी इस्तीफा देंगे।

कौन हैं क्रिश्चियन स्टॉकर?
स्टॉकर एक वकील के साथ-साथ ऑस्ट्रियाई संसद के सदस्य हैं। इसके अलावा, साल 2022 से पीपुल्स पार्टी के महासचिव के रूप में भी कार्यरत हैं। उन्हें एक अनुभवी और शांत संकट संचारक के रूप में देखा जाता है, जो विवादास्पद फैसलों का बचाव करने के लिए अक्सर ऑस्ट्रियाई मीडिया में दिखाई देते हैं।
विज्ञापन


देश की स्थिरता जरूरी: नेहमर
विशेष पुलिस सुरक्षा के बीच वियना में राष्ट्रपति कार्यालय की ओर बढ़ते हुए नेहमर ने कहा, 'मेरे लिए यह जरूरी है कि देश में स्थिरता और केंद्र की दिशा को जारी रखा जा सके।'

2021 में बने थे चांसलर
कार्ल नेहमर 2021 में चांसलर बने थे और उन्होंने अपने पूर्ववर्ती सेबास्टियन कुर्ज की जगह ली थी। वह 2022 में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन से मिलने के लिए मॉस्को गए थे और बाद में कीव में यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी मुलाकात की थी। ऑस्ट्रियाई राष्ट्रपति ने कहा है कि वे जल्द ही नेहमर से मुलाकात के बाद अगले कदमों की घोषणा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें