फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australia: सिख की मौत के मामले में ऑस्ट्रेलियाई युवक ने कबूला जुर्म, तेज रफ्तार जीफ से कार को मारी थी टक्कर

Mon, 23 Oct 2023 10:39 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

Australia: कोरी कॉमपोर्ट पुलिस से बचने के लिए 170 किलोमीटर की रफ्तार से अपनी जीप चला रहा था। कॉमपोर्ट नशे में था और उसकी तेज रफ्तार जीप ने भारतीय मूल के व्यक्ति निरवैर सिंह के वाहन को टक्कर मार दी थी। जिससे दो बच्चों के सिख पिता निरवैर की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Corey Comport, Nirvair Singh - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के एक युवक ने मेलबर्न में एक सिख व्यक्ति की मौत के मामले में सोमवार को अदालत में अपना जुर्म कबूल कर दिया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


कोरी कॉमपोर्ट (24 वर्षीय) पुलिस से बचने के लिए 170 किलोमीटर की रफ्तार से अपनी जीप चला रहा था। जबकि इस इलाके में किसी भी वाहन की अधिकतम गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक ही हो सकती थी। कॉमपोर्ट नशे में था और उसकी तेज रफ्तार जीप ने एक भारतीय मूल के व्यक्ति निरवैर सिंह (44 वर्षीय) के वाहन को टक्कर मार दी थी। जिससे दो बच्चों के सिख पिता निरवैर की मौके पर ही मौत हो गई थी। उनके सिर और सीने पर चोटें आईं थीं। 

एक स्थानीय समाचार वेबसाइट के मुताबिक, यह घटना पिछले साल 30 अगस्त की है। विक्टोरियन काउंटी कोर्ट को सूचित किया गया था कि एक ड्रग टेस्ट से पता चला कि युवक गामा हाइड्रॉक्सीब्यूटाइरेट (जीएचबी), मेथामफेटामाइन और केटामाइन ड्रग्स के प्रभाव में था।
विज्ञापन


कॉमपोर्ट ने गैर-इरादतन ड्राइविंग का जुर्म कबूल  करते हुए अदालत में गवाही दी और माना कि उसे गाड़ी के पीछे नहीं होना चाहिए था। रिपोर्ट में कहा गया है कि कॉमपोर्ट ने स्वीकार किया कि उसे अतीत में मौके दिए गए थे और वह जेल से रिहा होने के बाद अपना जीवन बदलना चाहता था और एक बेहतर व्यक्ति बनना चाहता था। 
विज्ञापन


काउंटी कोर्ट के न्यायाधीश स्कॉट जॉन्स ने मामले को दिसंबर में आगे की सुनवाई के लिए स्थगित कर दिया ताकि अधिक मनोवैज्ञानिक सामग्री प्राप्त की जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें