फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Australia Relations: भारत की यात्रा पर आएंगे ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री, इन देशों का भी करेंगे दौरा

Sun, 01 Jun 2025 06:07 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा

सार

ऑस्ट्रेलिया के उपप्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स 2 जून से 5 जून तक दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के चार देशों – मालदीव, श्रीलंका, भारत और इंडोनेशिया – की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं। यह जानकारी ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी की गई है।
विज्ञापन
रिचर्ड मार्ल्स, ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री, रिचर्ड मार्ल्स, 2 से 5 जून 2025 तक दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया का दौरा करेंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत और अन्य देशों के साथ कूटनीतिक और रक्षा संबंधों को मजबूत करना है। रिचर्ड मार्ल्स मालदीव, श्रीलंका, भारत और इंडोनेशिया के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। उनकी भारत यात्रा का यह समय खास है क्योंकि यह ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी की पांचवी सालगिरह के साथ मेल खाता है। यह साझेदारी दोनों देशों के रिश्तों और भारतीय महासागर के क्षेत्र में साझा दृष्टिकोण को मजबूती प्रदान करती है। इस यात्रा के जरिए ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच रक्षा और कूटनीतिक संबंधों को और भी गहरा किया जाएगा।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें - Trade: पेरिस में तीन जून को WTO की बैठक; कृषि-मत्स्य पालन और निवेश सुविधा के मुद्दे उठाएगा भारत

भारत की यात्रा का विशेष महत्व
रिचर्ड मार्ल्स की भारत यात्रा इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी की पांचवीं वर्षगांठ है। यह साझेदारी दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार, समुद्री सुरक्षा और तकनीक के क्षेत्र में मजबूत सहयोग का आधार है। भारत में वे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इससे दोनों देशों के बीच रक्षा संबंध और भी गहरे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


मालदीव, इंडोनेशिया और श्रीलंका में क्या होगा?
मालदीव और श्रीलंका में रिचर्ड मार्ल्स दोनों देशों के नेताओं से मिलकर ऑस्ट्रेलिया की ओर से दी जा रही मदद पर चर्चा करेंगे। खासतौर से यह मदद इन देशों की संप्रभु क्षमता को मजबूत करने के लिए है। यानी कि यह सहयोग उन्हें अपनी सुरक्षा और रक्षा को मजबूत करने में मदद करेगा। वहीं इंडोनेशिया में वे अपने समकक्ष (रक्षा मंत्री) से मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के बीच शांतिपूर्ण, सुरक्षित और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र की प्रतिबद्धता को दोहराएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Medical Education: मेडिकल एजुकेशन का नया हब बन रहा किर्गिस्तान, क्यों भारतीय छात्रों की है ये पहली पसंद?

रिचर्ड मार्ल्स ने क्या कहा?
वहीं इस यात्रा से पहले रिचर्ड मार्ल्स ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया अपने पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों को बहुत महत्व देता है। हमारा सहयोग इस पूरे क्षेत्र को खुला, समावेशी और लचीला बनाए रखने की रणनीति का हिस्सा है।' उन्होंने यह भी कहा, 'मैं नेताओं से मिलने और इस बात पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं कि हम मिलकर कैसे एक शांतिपूर्ण, सुरक्षित और समृद्ध क्षेत्र बना सकते हैं जो सभी देशों की संप्रभुता का सम्मान करता हो।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें