फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: अमेरिकी रक्षा मंत्री के बयान पर चीन का पलटवार, कहा- शीत युद्ध की मानसिकता को बढ़ावा दे रहे हेगसेथ

Sun, 01 Jun 2025 02:47 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

सिंगापुर में  वैश्विक सुरक्षा सम्मेलन के दौरान अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने चीन को एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए खतरा बताया था। इस पर चीन ने कहा कि हेगसेथ ने जानबूझकर एशिया और प्रशांत क्षेत्र के देशों द्वारा शांति और विकास के आह्वान को नजरअंदाज किया। इसके बजाय उन्होंने शीत युद्ध की मानसिकता को बढ़ावा दिया।
विज्ञापन
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगापुर में  वैश्विक सुरक्षा सम्मेलन के दौरान अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के चीन को खतरा बताने वाले बयान की बीजिंग ने निंदा की है। चीन ने हेगसेथ के बयान पर पलटवार करते हुए उन पर शीत युद्ध की मानसिकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि शंगरी-ला डायलॉग में हेगसेथ ने चीन पर अपमानजनक आरोप लगाए थे। अमेरिका क्षेत्र में संघर्ष और टकराव भड़का रहा है।  
विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि हेगसेथ ने जानबूझकर एशिया और प्रशांत क्षेत्र के देशों द्वारा शांति और विकास के आह्वान को नजरअंदाज किया। इसके बजाय उन्होंने शीत युद्ध की मानसिकता को बढ़ावा दिया। दुनिया में अमेरिका के अलावा कोई भी देश प्रभुत्वशाली शक्ति कहलाने का हकदार नहीं है। अमेरिका एशिया-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता को भी कमजोर कर रहा है।

ये भी पढ़ें: शेख हसीना पर मानवता के खिलाफ अपराध का आरोप; सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया
विज्ञापन


ताइवान चीन का आंतरिक मामला
हेगसेथ के ताइवान के खिलाफ चीनी आक्रामकता को लेकर भी बीजिंग ने सफाई दी। चीन ने कहा कि ताइवान पूरी तरह से चीन का आंतरिक मामला है। अमेरिका को कभी भी इस आग से नहीं खेलना चाहिए। चीन ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में आक्रामक हथियार तैनात किए हैं। अमेरिका एशिया-प्रशांत क्षेत्र में आग भड़का रहा है और तनाव पैदा कर रहा है और क्षेत्र को बारूद के ढेर में बदल रहा है।

उकसावे भरा भाषण
सिंगापुर में चीनी दूतावास ने फेसबुक पोस्ट ने हेगसेथ के भाषण को उकसावे से भरा बताया।  दूतावास ने ताइवान के मुद्दे को यूक्रेन में युद्ध से जोड़ने के प्रयासों की भी आलोचना की। दूतावास ने कहा कि यदि कोई दोहरे मापदंड की निंदा दोहरे मापदंड के नजरिये से करने की कोशिश करता है, तो हमें केवल दोहरा मापदंड ही मिलेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'यूक्रेन युद्ध ने सीमाओं को धुंधला कर दिया है', रक्षा विशेषज्ञों की चेतावनी- बढ़ रहा वैश्विक खतरा

हेगसेथ ने क्या कहा था
सिंगापुर में वैश्विक सुरक्षा सम्मेलन शंगरी-ला डायलॉग में अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा था कि अमेरिका हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र के सहयोगी देशों के साथ है और चीन की आक्रामकता की स्थिति में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। अमेरिका हिंद प्रशांत क्षेत्र के सहयोगी देशों के साथ रक्षा संबंधों को मजबूत करेगा। अमेरिकी रक्षा मंत्री के निशाने पर खासतौर पर चीन रहा और उन्होंने ताइवान के खिलाफ चीन की आक्रामकता का भी जिक्र किया था। हेगसेथ ने कहा कि चीन न सिर्फ ताइवान पर कब्जे के लिए सैन्य निर्माण कर रहा है बल्कि वह सक्रिय तौर पर युद्धाभ्यास में भी जुटा है। पीट हेगसेथ ने सहयोगी देशों को चीन के साथ व्यापारिक सहयोग बढ़ाने के प्रति भी आगाह किया और कहा कि दोनों तरफ खेलने के खतरे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें