फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bondi Beach Attack: संदिग्ध बंदूकधारी पर हत्या के 15 मामले दर्ज, सिडनी पुलिस ने 59 वारदातों में बनाया आरोपी

Wed, 17 Dec 2025 12:18 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी।

सार

Bondi Beach Attack: ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर यहूदी समारोह हनुक्का के समारोह के दौरान लोगों पर गोलियां बरसाने वाले संदिग्ध बंदूकधारी पर हत्या के 15 मामले दर्ज किए गए हैं। यह संदिग्ध हमलावर अभी अस्पताल में भर्ती है। उसे कुल 59 वारदातों में आरोपी बनाया गया है। 
विज्ञापन
अपने प्रियजनों को श्रद्धांजलि देते परिजन - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिडनी के बॉन्डी बीच पर गोलीबारी करने के मामले में संदिग्ध बंदूकधारी पर मंगलवार को पुलिस ने 59 आरोप लगाए, जिनमें 15 हत्या के मामले शामिल हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 24 वर्षीय संदिग्ध बंदूकधारी (नवीद अकरम) तब से सिडनी के अस्पताल में भर्ती है, जब पुलिस ने उसे और उसके पिता ( 50 वर्षीय) को गोली मारी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया, पिता (साजिद अकरम) घटनास्थल पर ही मारा गया। 

ये भी पढ़ें: US Shooting: हमलावर की तलाश जारी, जांच अधिकारियों ने जारी किया संदिग्ध बंदूकधारी का एक और वीडियो
विज्ञापन


इन आरोपों में मारे गए प्रत्येक पीड़ित के लिए एक-एक हत्या का मामला और एक आतंकवादी गतिविधि को अंजाम देने का मामला भी शामिल है।

न्यू साउथ वेल्स पुलिस के अनुसार, इस हमले में 15 लोगों की मौत हुई। मृतकों में एक 10 साल की बच्ची भी शामिल थी। बॉन्डी बीच गोलीबारी के पीछे शामिल दोनों संदिग्ध हमलावरों की पहचान सोमवार सुबह (स्थानीय समय) की गई। पुलिस ने बताया कि 50 वर्षीय और 24 वर्षीय दो पुरुष ही इस हमले में शामिल एकमात्र शूटर थे।
विज्ञापन


इससे पहले बीबीसी और एएफपी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के हवाले से कहा कि यह हमला आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की विचारधारा से प्रेरित था। हमलावरों की कार से इस्लामिक स्टेट का झंडा और कुछ विस्फोटक बरामद होने के बाद जांच एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें