फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Attack On Indian In AUS: एडिलेड में भारतीय व्यक्ति पर जानलेवा हमला, संदिग्ध नस्लवादी लोगों ने गालियां भी दीं

Wed, 23 Jul 2025 10:53 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड

सार

Attack On Indian In AUS: ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में एक भारतीय युवक चरणप्रीत सिंह पर कथित तौर पर नस्लीय टिप्पणी के बाद कुछ लोगों ने बेरहमी से हमला किया और उसे सड़क पर बेहोशी की हालत में छोड़ दिया। घटना कार पार्किंग विवाद के दौरान हुई। फिलहाल चरणप्रीत को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हमले के बाद भारतीय समुदाय में आक्रोश है। मामले में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है, बाकी की तलाश जारी है और पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय पर नस्लीय हमला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में सड़क पर एक भारतीय युवक पर जानलेवा हमला किया गया और फिर उसे वहीं बेहोशी की हालत में मरने के लिए छोड़ दिया गया। युवक की पहचान चरणप्रीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कार पार्किंग को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद कुछ लोगो ने उनके खिलाफ नस्लीय टिप्पणियां कीं और मारपीट की।ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बलूच नेता का दावा- बुरी तरह नाकाम हुआ पाकिस्तानी सेना का शाहीन-3 मिसाइल परीक्षण

चैनल 9न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, हमले से पहले चरणप्रीत सिंह से कहा गया, यहां से भाग जा, इंडियन और फिर उस पर लगातार घूंसे बरसाए गए। घटना शनिवार रात (स्थानीय समय अनुसार) शहर के केंद्र में स्थित किंटोर एवेन्यू के पास हुई। चरणप्रीत सिंह (23 वर्षीय) अपनी कार में था, तभी कुछ लोगों का एक समूह उसके पास आया, नस्लवादी बातें करने लगे लगे और बिना किसी उकसावे के उस पर हमला कर दिया। हमले में चरणप्रीत को गंभीर चोटें आईं। उनके सिर पर गहरी चोट और चेहरे की कई हड्डियां टूटी हैं। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका रातभर उपचार चलता रहा।
विज्ञापन


साउथ ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने रविवार को एनफील्ड इलाके से एक युवक (20 वर्षीय) को गिरफ्तार किया है और उस पर हमला कर नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, बाकी हमलावर घटना के बाद मौके से फरार हो गए और उनकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने आम लोगों से मदद मांगी है ताकि वह बाकी हमलावरों को पकड़ सके। इस हमले से एडिलेड में भारतीय समुदाय आक्रोश में है। ऑस्ट्रेलिया में अंतरराष्ट्रीय छात्रों और प्रवासियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। सोशल मीडिया पर चरणप्रीत सिंह के लिए समर्थन मिल रहा है और कई लोग नस्लीय हमलों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इमरान खान के बेटों से मिले ट्रंप के विशेष दूत, बोले- आप अकेले नहीं, राजनीतिक प्रताड़ना से तंग आ चुके लोग

अस्पताल में चरणप्रीत सिंह ने कहा कि यह हमला उन्हें अंदर से झकझोर गया है। उन्होंने कहा, ऐसी घटनाएं जब होती हैं तो लगता है कि वापस चले जाना चाहिए। आप शरीर में कुछ भी बदल सकते हैं, लेकिन रंग को नहीं। साउथ ऑस्ट्रेलिया के मुख्यमंत्री पीटर मलीनाउसकस ने इस हमले की कड़ी निंदा की और इसे पूरी तरह अस्वीकार्य बताया। उन्होंने 9न्यूज से कहा, जब भी हमें किसी नस्लीय हमले के सबूत मिलते हैं, वह हमारे राज्य में बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है और यह हमारे समाज की सोच से मेल नहीं खाता। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है। बाकी हमलावर अब भी फरार हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें