फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माली में सेना के शिविर पर हमला, 21 सैनिकों की मौत

Tue, 19 Mar 2019 02:33 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मध्य माली में सेना के शिविरों पर हुए जिहादी हमले में 21 सैनिक मारे गए हैं। सेना के सूत्रों ने बताया कि कार और मोटरसाइकिल से आए हमालवरों ने मोप्ती क्षेत्र में रविवार को डिओउरा सैन्य शिविर पर हमला कर दिया। चरमपंथी समूहों और अस्थिरता से जूझ रहे देश में सेना पर यह ताजा हमला है। सेना के एक सूत्र ने बताया कि अभी तक 21 शव मिले हैं।

विज्ञापन


माली की सेना के अनुसार यह हमला सेना से भागे हुए कर्नल बा अग मूसा के नेतृत्व में आतंकवादी समूहों ने किया। दूसरे सैन्य सूत्रों ने बताया कि हमले से काफी नुकसान पहुंचा है। राष्ट्रपति इब्राहिम बूबकर कीटा ने ट्विटर पर कहा कि माली के लोग आतंकवादी कृत्यों के खिलाफ एकजुट हैं। एक अन्य सैन्य सूत्र ने बताया कि सेना के जवानों ने हमलावरों से संघर्ष का प्रयास किया। बदले में हमारे जवानों ने भी उनके हमले का जवाब दिया।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें