फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरिया: बंदूकधारियों के हमले में 40 लोगों की मौत, राष्ट्रपति टिनुबु ने की पुष्टि; जांच के आदेश

Tue, 15 Apr 2025 06:43 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा (नाइजीरिया)।

सार

नाइजीरिया के उत्तर-मध्य हिस्से में बंदूकधारियों के हमले में चालीस लोग मारे गए।  हमले में बच्चों और बुजुर्गों की भी मौत हुई है। राष्ट्रपति टिनुबु ने जांच का आदेश दिया है। हिंसा की बढ़ती घटनाओं से स्थानीय किसान समुदाय परेशान हैं।  
विज्ञापन
नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टिनुबु - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाइजीरिया के राष्ट्रपति ने सोमवार को जानकारी दी कि मुसलमान बंदूकधारियों ने देश के उत्तर-मध्य हिस्से में एक ईसाई कृषक (किसान) समुदाय पर हमला किया, जिसमें चालीस लोग मारे गए। यह नाइजीरियों में बढ़ती हुई हिंसा की लहर में नया मामला है। 

विज्ञापन

 
राष्ट्रपति बोला टिनुबु ने रविवार की रात जीके समुदाय पर हुए हमले की जांच का आदेश दिया और पीड़ितों व उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताई। टिनुबु ने सोमवार रात एक बयान में कहा, मैंने सुरक्षा एजेंसियों को इस संकट की पूरी तरह से जांच करने और इन हिंसक कृत्यों को अंजाम देने वालों की पहचान करने का निर्देश दिया है। 

ये भी पढ़ें: US: कोर्ट के आदेश बावजूद ट्रंप प्रशासन ने एपी को ओवल ऑफिस प्रवेश करने से रोका, क्या है पूरा विवाद?
विज्ञापन


एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा कि हमले में मारे गए लोगों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं, जो अचानक हुए हमले से हैरान थे और भागने में असमर्थ थे। ऐसे हमले अब अफ्रीका की सबसे बड़ी आबादी वाले देश के इस हिस्से में आम हो गए हैं, जहां हमलावार सुरक्षा की कमी का फायदा उठाकर किसानों पर जमीन और संसाधनो को लेकर हमले करते हैं। हमलावर सामान्यत: फुलानी मुस्लिम जनजाति के होते हैं। 

स्थानीय निवासी एंडी याकूबू के अनुसार, रविवार रात के हमले में बंदूकधारियों ने बासा क्षेत्र में जीके समुदाय के घरों को भी नष्ट किया और लूटपाट की। याकूबू ने कहा कि उन्होंने हमले के बाद शव देखे और मृतकों की संख्या 50 से अधिक हो सकती है। उन्होंने कहा, अब तक कोई भी गिरफ्तार नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें: अमेरिका में एआई सुपर कंप्यूटर बनाएगी एनवीडिया, चार साल में होगा करीब 500 अरब डॉलर का निवेश
विज्ञापन


फुलानी समुदाय पर आरोप है कि उसने उत्तर-पश्चिम और मध्य क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर हत्याएं की हैं, जहां दशकों से जमीन और पानी तक पहुंच को लेकर संघर्ष ने ईसाई और मुस्लिम समुदाय के बीच धार्मिक विभाजन को और बढ़ा दिया है। 

एमनेस्टी इंटरनेशनल का कहना है कि दिसंबर 2023 और फरवरी 2024 के बीच प्लेटो राज्य में 1,336 लोग मारे गए। यह इस बात का संकेत है कि टिनुबु सरकार की ओर से हिंसा को रोकने के लिए उठाए गए कदम प्रभावी नहीं हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें