फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइवान में बड़ा हादसा: इमारत में लगी भीषण आग, 46 लोगों की मौत, कई अन्य झुलसे

Thu, 14 Oct 2021 02:26 PM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

इमारत 40 साल पुरानी थी, जिसकी निचली मंजिल पर दुकानें और ऊपर अपार्टमेंट थे। आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी ताइवान में 13 मंजिला एक आवासीय इमारत में गुरुवार को आग लग गई। इस भीषण अग्निकांड में 46 लोगों मारे गए और करीब 41 अन्य झुलस गए। काऊशुंग शहर के दमकल विभाग के अधिकारियों ने एक बयान में बताया कि आग तड़के करीब तीन बजे लगी। यह आग इतनी खतरनाक थी कि इमारत की कई मंजिलें जलकर खाक हो गईं।

विज्ञापन


ताइवान के अधिकारियों ने बताया कि 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और उनके शव मुर्दाघर भेजे गए हैं। वहीं, 55 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से 14 ने दम तोड़ दिया। ताइवान में मौत की आधिकारिक पुष्टि सिर्फ अस्पताल में ही होती है। दमकल कर्मी बचाव अभियान में जुटे हैं। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

करीब चालीस साल पुरानी इस इमारत का इस्तेमाल वाणिज्यिक के साथ साथ रिहाइशी रूप में भी किया जाता है। इसकी कई मंजिलों पर लोग रहते हैं तो कुछ मंजिलों का उपयोग व्यापारिक काम के लिए किया जाता है। इमारत की निचली मंजिल में रेस्तरां व सिनेमाहाल भी है। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि सातवीं और 11वीं मंजिल के बीच कुछ लोग फंसे हो सकते हैं। हालांकि, इमारत को खाली करा लिया गया है।
विज्ञापन


काऊशुंग ताइवान का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। जबकि यह दक्षिणी ताइवान का सबसे बड़ा शहर है। यह तटीय शहरी केंद्र से लेकर ग्रामीण युशान रेंज तक 2,952 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र के साथ है। काऊशुंग की आबादी करीब 27.7 लाख है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें