फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरिक्ष से 'एस्ट्रोनॉट' ने बैंक खाते में लगाई सेंध, नासा कर रही जांच, ये है पूरा मामला

Sun, 25 Aug 2019 05:50 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अपनी तरह का पहला मामला, शिकायत के बाद दावे की जांच शुरू
  • घटना से सभी चौंके, अधिकारियों ने कहा- पहले नहीं आई ऐसी शिकायत
  • अंतरिक्ष स्टेशन में नासा के नेटवर्क से एक्सेस किया बैंक अकाउंट 
विज्ञापन
NASA - फोटो : NASA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में रहने के दौरान एक एस्ट्रोनॉट पर अपनी पूर्व समलैंगिक साथी की जानकारी के बगैर उसके बैंक खाते से लेनदेन का आरोप लगा है। न्यूयार्क टाइम्स की खबर के मुताबिक, यह अंतरिक्ष में किए गए अपराध का पहला मामला है। मामले की शिकायत के बाद अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा अब इस दावे की जांच कर रही है।  

विज्ञापन


आरोपी एस्ट्रोनॉट एनी मैकक्लैन ने अंतरिक्ष स्टेशन से खाते के इस्तेमाल की बात स्वीकार की है, लेकिन उन्होंने कोई गलत काम करने से इनकार किया है। मैकक्लैन की पूर्व साथी समर वॉर्डन ने फेडरल ट्रेड कमीशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि नासा के जुड़े नेटवर्क से उनके बैंक खाते का उनकी जानकारी के बिना इस्तेमाल किया गया। 



वॉर्डन ने नासा के इंस्पेक्टर जनरल (आंतरिक कार्यालय) से शिकायत की कि मैकक्लैन ने उनकी पहचान चोरी की और उनके खाते से कई वित्तीय लेनदेन किए। हालांकि मैकक्लैन के वकील रस्टी हार्डिन ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि अलग होने से पहले वह वॉर्डन के पिछले रिश्ते से हुए बेटे की परवरिश के लिए वित्तीय तौर पर मदद कर रही थीं। उन्होंनेे बैंक खाते का इस्तेमाल इसलिए किया ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि परिवार के पास बिल चुकाने और वॉर्डन के बेटे की देखभाल को पैसे हैं या नहीं। वह इस बात से अनजान थीं कि वॉर्डन ने उन्हें बैंक खाते के इस्तेमाल से मना किया था। 
विज्ञापन


पहले नहीं आया ऐसा मामला 

ग्लोबल स्पेस लॉ सेंटर के निदेशक मार्क संडाल ने कहा कि इससे पहले अंतरिक्ष में अपराध का कोई मामला नहीं आया है। वहीं नासा के अधिकारियों का भी कहना है कि वे भी अब तक अंतरिक्ष स्टेशन में होने वाले ऐसे अपराधों से अनजान थे। 

पिछले साल दिसंबर में अंतरिक्ष गई थीं मैकक्लैन

मैकक्लैन तीन दिसंबर, 2018 को सोयज  रॉकेट के माध्यम से अंतरिक्ष स्टेशन पहुंची थीं। मार्च में उन्होंने अपने साथ एस्ट्रोनॉट निक हेग के साथ स्पेसवॉक की थी। 29 मार्च को उन्हें अपनी महिला साथी क्रिस्टीना कोच के साथ स्पेसवॉक करनी थी, लेकिन स्पेससूट के साइज के चलते ऐसा नहीं हो सका। मैकक्लैन 24 जून को धरती पर लौटी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें