फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इराक में शिया मस्जिद के निकट धमाका, तीन की मौत, 34 घायल

Sun, 25 Aug 2019 05:12 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इराकी राजधानी के दक्षिण में स्थित शिया मस्जिद के पास हुए बम विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और 34 घायल हो गए। विस्फोट को मोटरसाइकिल से अंजाम दिया गया। अधिकारियों ने गोपनीयता की शर्त पर शनिवार को बताया कि विस्फोट शुक्रवार शाम मुसैय्यब गांव में व्यस्त सड़क पर हुआ।

विज्ञापन


वहीं इस्लामिक स्टेट ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि उसने शिया मस्जिद के पास नमाज के लिए एकत्रित हुए शिया लोगों को निशाना बनाया। बता दें कि इराक ने 2017 के अंत में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ जीत की घोषणा की थी लेकिन आतंकी संगठन स्लीपर सेल के जरिये समय-समय पर हमले करता रहता है।

विशेष रूप से देश के उत्तर में वह अपना प्रभाव दिखाता रहता है। वहीं इराकी सेना ने कहा कि उसने शनिवार से पश्चिमी अंबार प्रांत में इस्लामिक स्टेट के ठिकानों और स्लीपर सेल को निशाना बनाते हुए नया ऑपरेशन छेड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें