फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाकोट स्ट्राइक पर ट्वीट कर फंसे पाक सेना के 'पब्लिसिटी स्टंटबाज' आसिफ गफूर, लोगों ने लिए मजे

Sun, 28 Jul 2019 03:10 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आसिफ गफूर, पाकिस्तानी सेना
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना के 'पब्लिसिटी स्टंटबाज' मेजर जनरल आसिफ गफूर बालाकोट स्ट्राइक को लेकर किए गए अपने एक ट्वीट के कारण सोशल मीडिया में जमकर ट्रोल हो रहे हैं। 27 फरवरी को भारत के सैन्य प्रतिष्ठानों पर हवाई हमले की नाकाम कोशिश करने वाली पाक वायुसेना को लेकर किए गए उनके इस दावे की लोगों ने हवा निकाल दी।   
विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट कर दावा किया कि भारतीय वायुसेना के रिटायर्ड एयर मार्शल डेन्जिल कीलर ने इस साल 27 फरवरी के पाकिस्तानी हमले में भारत की असफलता और नुकसान को स्वीकार किया है।

हालांकि जब इस वीडियो के सत्यता की जांच की गई तो यह वीडियो साल 2015 का निकला। जिसके बाद यूजर्स ने आसिफ गफूर के जमकर मजे लिए। यह पहली बार नहीं है कि आसिफ गफूर अपने ट्वीट के कारण विवादों में घिरे हैं। इससे पहले भी बालाकोट स्ट्राइक को लेकर इन्होंन झूठा दावा किया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पूरी दुनिया को इन्होंने ही दी थी बालाकोट स्ट्राइक की जानकारी

इतना ही नहीं पुलवामा हमले के बाद पूरी दुनिया को भारतीय वायुसेना द्वारा की गई बालाकोट एयर स्ट्राइक की जानकारी इन्होंने ही दी थी। जिसके एक दिन बाद 27 फरवरी को भारत और पाक वायुसेना के बीच हुई डॉग फाइट में दावा किया था कि उन्होंने विंग कमांडर अभिनंदन के अलावा एक और भारतीय पायलट को पकड़ा है।

बाद में पता चला कि वह पायलट भारत का नहीं बल्कि भारतीय वायुसेना द्वारा मार गिराए गए पाक के एफ-16 का था। जिसे पाकिस्तानियों की भीड़ ने इतना पीटा कि उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि इसे पाक ने कभी भी आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया।

वाीडियो में यह बता रहे थे रिटायर्ड एयर मार्शल डेन्जिल कीलर 

आसिफ गफूर ने जिस वीडियो को ट्वीट कर सुर्खियां बटोरनी चाही उसमें भारतीय वायुसेना के रिटायर्ड एयर मार्शल डेन्जिल कीलर ने साल 1965 के युद्ध के बारे में बताया है। आसिफ गफूर के इस ट्वीट के बाद लोगों ने सोशल मीडिया में मजे लेना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें