फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायलटों के आगे आया लाइसेंस गंवाने का संकट, तो कंपनी ने उड़वाया खाली विमान

Thu, 23 Jul 2020 12:52 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

एयरलाइंस कोरोना वायरस महामारी का खुद पर प्रभाव पड़ने से रोकने के लिए नए-नए उपाय करने में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में, आसियाना एयरलाइंस ने 20 से अधिक बार बिना यात्रियों के उड़ान भरी, ताकि वह अपने पायलटों के लाइसेंस को बरकरार रख सके।

विज्ञापन


दरअसल, अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन ने अपने सदस्य देशों के लिए दिशानिर्देश बनाए हैं कि कैसे पायलटों को अपने कौशल को बनाए रखने में मदद की जाए। आम तौर पर, पायलटों को अपना लाइसेंस बनाए रखने के लिए 90 दिनों के भीतर कम से कम तीन बार विमान को टेक ऑफ या लैंड कराना होता है।


हालांकि, वर्तमान समय में विमान उड़ानों पर लगे प्रतिबंध के चलते ऐसा संभव नहीं है, इसलिए आसियाना एयरलाइंस अपने पायलटों से खाली विमान को टेक ऑफ और लैंड करवा रही है, ताकि उनके लाइसेंस बरकरार रहें। 
विज्ञापन


चालक दल को उड़ान के लिए तैयार करना सबसे बड़ी चुनौती होती है। फिलहाल, दुनिया में एक तिहाई से अधिक विमानों का संचालन नहीं हो रहा है, इसलिए यह विमानन कंपनियों के सामने एक अभूतपूर्व संकट बनकर उभरा है। 

यह भी पढ़ें: एयर इंडिया का बड़ा फैसला, 6 महीने से 2 साल तक बिना वेतन छुट्टी पर भेजे जा सकेंगे कर्मचारी

आसियाना एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा कि खाली एयरबस एसई ए380 ने मई महीने में तीन दिन कुछ घंटों के लिए दक्षिण कोरिया के ऊपर उड़ान भरी, ताकि पायलटों को टेक ऑफ और लैंडिंग करने का अभ्यास करवाया जा सके। 

सियोल में शिनौन्ग सिक्योरिटीज कंपनी में एक विश्लेषक उम क्यूंग-ए ने कहा कि एयरबस एसई ए380 को टेक ऑफ और लैंडिंग करवाने में बहुत पैसे लगते हैं और इस पैसे को चतुराई से प्रयोग किया जाना चाहिए, खासतौर पर वर्तमान समय में। उन्होंने कहा कि आसियाना वर्तमान में अपने पायलटों का लाइसेंस गंवाना सहन नहीं कर सकती है।
विज्ञापन


आसियाना के पास 135 पायलट हैं, जिनको कंपनी के छह ए380 विमानों को उड़ाने का पर्याप्त समय नहीं मिला, लेकिन कंपनी लगातार खाली विमानों का संचालन भी नहीं कर सकती है, इसलिए कंपनी के आगे संकट आ खड़ा हुआ है। लेकिन हाल ही में, देश के परिवहन मंत्रालय ने पायलटों के लिए नियमों में विशेष छूट दे दी है। जापान की ऑल निपन एयरवेज को भी जापान के विमानन प्राधिकरण से इसी प्रकार की छूट मिली है।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें