फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: जो बिडेन ने ट्रंप को बताया देश का पहला नस्लवादी राष्ट्रपति

Thu, 23 Jul 2020 12:38 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन
विज्ञापन
जो बिडेन और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

अमेरिका में नवम्बर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवार जो बिडेन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को देश का पहला नस्लवादी राष्ट्रपति बताया है। सेवा कर्मचारी अंतरराष्ट्रीय संघ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन कार्यक्रम में उन्होंने यह बयान दिया।

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान जब एक व्यक्ति ने कोरोना वायरस को लेकर नस्लवाद और राष्ट्रपति के इसे चीनी वायरस बताने के संदर्भ में शिकायत की तो बिडेन ने ट्रंप की आलोचना की और नस्लवाद फैलाने के लिए उन पर निशाना साधा। पूर्व उप राष्ट्रपति ने कहा कि 'वह जिस तरह से लोगों से उनके रंग, उनके राष्ट्र को देखकर व्यवहार करते हैं, यह दुखद है।’

उन्होंने कहा कि 'किसी भी राष्ट्रपति ने कभी ऐसा नहीं किया। कभी नहीं। किसी रिपब्लिकन राष्ट्रपति ने भी ऐसा नहीं किया। किसी डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति ने भी नहीं। हमारे यहां नस्लवादी लोग हैं और वे रहे हैं उन्होंने राष्ट्रपति बनने की भी कोशिश की। वह पहले हैं जो बन पाए।' बिडेन ने कहा कि ट्रंप नस्लवाद का इस्तेमाल वैश्विक महामारी से निपटने की नाकामियों को छुपाने के लिए कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें