फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ASEAN: 'संवाद से बनता है भरोसा, एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत', आसियान बैठक में बोले मलयेशियाई रक्षा मंत्री

Sat, 01 Nov 2025 08:23 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर

सार

ASEAN Defence Meeting: कुआलालंपुर में आयोजित आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में मलेशिया के रक्षा मंत्री मोहम्मद खालिद नोरदिन ने कहा कि 15 साल से संवाद, भरोसा और एकता ही आसियान की सबसे बड़ी ताकत रही है। उन्होंने साइबर हमलों, जलवायु संकट और गाजा मानवीय त्रासदी पर भी चिंता जताई।
विज्ञापन
मलेशिया के रक्षा मंत्री - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान मलेशिया के रक्षा मंत्री मोहम्मद खालिद नोरदिन ने क्षेत्रीय सहयोग और संवाद की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह वर्ष विशेष है क्योंकि एडीएमएम प्लस की स्थापना को 15 वर्ष पूरे हो गए हैं और यह इस बात का प्रमाण है कि संवाद भरोसे को मजबूत करता है और एकता ही आसियान की सबसे बड़ी रक्षा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Tanzania: तंजानिया में आम चुनाव के बाद हिंसा, 700 से अधिक लोगों की मौत का दावा; दार-एस-सलाम में 350 की जान गई

वैश्विक चुनौतियों पर चिंता व्यक्त
नोरदिन ने कहा आज दुनिया ऐसी चुनौतियों का सामना कर रही है जो सीमाओं से परे हैं। साइबर हमलों से लेकर जलवायु परिवर्तन तक, खाद्य असुरक्षा से लेकर महामारी तक। साइबरस्पेस में शक्तिशाली गैर-राज्यीय तत्व समाजों को अस्थिर करने और सरकारों को चुनौती देने में सक्षम हो गए हैं। वहीं, जलवायु संकट और प्राकृतिक आपदाएं हर दिन हमारी सहनशीलता की परीक्षा ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें:- JD Vance: 'आस्था व्यक्तिगत..', अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने हिंदू पत्नी उषा के धर्म बदलने से जुड़े विवाद पर दी सफाई

अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवीय मूल्यों की रक्षा की अपील
मलेशियाई रक्षा मंत्री ने कहा कि हर देश, बड़ा या छोटा, अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवता के उल्लंघन के खिलाफ दृढ़ता से खड़ा हो। उन्होंने गाजा और फलस्तीन में जारी मानवीय संकट पर गहरी चिंता जताई। नोरदिन ने कहा भूख और अभाव को युद्ध के हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है, जो अत्यंत निंदनीय है। मलेशिया सभी देशों, विशेषकर बड़ी शक्तियों से आग्रह करता है कि वे अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार अपने प्रभाव का प्रयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि मलेशिया अमेरिका की गाजा संघर्ष को समाप्त करने की व्यापक योजना का स्वागत करता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें