श्रीलंका में सेना का एक विमान शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गया। इसमें सवार सभी चार सैनिकों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि चीन निर्मित वाई-12 एयरक्राफ्ट राजधानी कोलंबो से 200 किलोमीटर दूर पूर्वी तटीय क्षेत्र हापुथाले की पहाड़ियों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।