फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलाकात: सिंगापुर के रक्षा मंत्री से मिले सेना प्रमुख जनरल नरवणे, रक्षा संबंधों को और मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

Tue, 05 Apr 2022 06:04 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर

सार

भारतीय सेना के प्रमुख और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल एमएम नरवणे ने अपनी सिंगापुर यात्रा के दौरान यहां के रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख के साथ बैठक की।
विज्ञापन
सिंगापुर के रक्षा मंत्री के साथ जनरल एमएम नरवणे - फोटो : twitter/adgpi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना के प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने मंगलवार को सिंगापुर के रक्षा मंत्री डॉ. एनजी एंग हेन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय भूराजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा की। भारतीय सेना ने कहा कि बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय रक्षा संबंधों की मजबूती की पुष्टि की गई।

विज्ञापन


इस दौरान जनरल एमएम नरवणे ने सिंगापुर के सेना प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल डेविड नियो से भी मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने रक्षा संबंधों को और मजबूत करने के लिए रोडमैप पर विचार-विमर्श किया। यहां नरवणे ने सिंगापुर के रक्षा मंत्रालय में गार्ड ऑफ ऑनर की समीक्षा भी की और शानदार परेड के लिए सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें