फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद की ऑनलाइन मीटिंग के दौरान सांसद ने प्रेमिका के निर्वस्त्र प्राइवेट पार्ट को चूमा, देना पड़ा इस्तीफा

Sun, 27 Sep 2020 02:59 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Argentinian politician Juan Emilio Ameri - फोटो : Twitter
विज्ञापन
कोरोना काल में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए ही दफ्तर, स्कूल से लेकर राजनीतिक कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे में कई बार ऑनलाइन कैमरे में ऐसे दृश्य भी कैद हो गए हैं जो आम सार्वजनिक जीवन में नहीं दिखते थे। ऐसे ही एक मामले में अर्जेंटीना के एक राजनेता को संसद के निचले सदन की एक ऑनलाइन संसदीय बैठक के दौरान कैमरे पर अपनी प्रेमिका के निर्वस्त्र वक्षों को चूमते हुए देखा गया, जिसके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। 
विज्ञापन


द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना को सरकार के यूट्यूब चैनल के साथ-साथ महामारी के दौरान वर्चु्ल बहसों के लिए लगाए गए एक विशाल स्क्रीन पर लाइव दिखाया गया था। 



सोशल मीडिया ट्विटर पर शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में, कांग्रेस के निचले सदन ने कहा कि उसने 47 वर्षीय राजनेता जुआन एमिलियो अमेरी के इस्तीफे को स्वीकार करने के लिए मतदान किया था, जो कि साल्टा के उत्तरी प्रांत के एक प्रतिनिधि थे। अमेरी राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज की पेरोनिस्ट पार्टी के नेता हैं। 
विज्ञापन


द गार्जियन के मुताबिक, पेंशन फंड निवेश के बारे में एक वर्चुअल बहस के दौरान, राजनेता एमी की प्रेमिका को उनकी गोद में बैठे देखा गया था। इस दौरान उन्होंने उसके ब्लैक टॉप को खींचने के बाद यह हरकत की। बाद में उन्होंने दावा किया कि उन्हें लगा कि जब वह घटना हुई थी, तब वह ऑफलाइन था। 

सांसद ने एक रेडियो इंटरव्यू के दौरान कहा कि मेरे घर का इंटनेट कनेक्शन बहुत खराब है। उन्होंने कहा कि जब यह घटना हुई तो उन्हें लगा कि वे ऑफलाइन थे। उन्होंने बताया कि उनकी प्रेमिका की हाल में ही ब्रेस्ट सर्जरी हुई थी। जब वो कमर में आई तो उन्हें लगा कि बैठक खत्म हो गई है और कैमरा बंद है। जिसके बाद उन्होंने उसके सर्जरी वाली जगह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्जरी वाली जगह को चूमा।

राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज की पेरोनिस्ट पार्टी के राजनेता को इस घटना के बाद इस्तीफा देने के लिए मजबूर हो गए थे। द गार्डियन की रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने शुरू में अपनी सीट से निलंबित किए जाने की गुहार लगाई थी, लेकिन बाद में उन्होंने इस्तीफा देने के लिए सहमति दे दी।

अर्जेंटीना कांग्रेस के निचले सदन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, "हम इस गैरजिम्मेदारा हरकत की इजाजत नहीं दे सकते हैं, इसलिए हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी नियमों को लागू किया जाए ताकि वह उनके कृत्यों की गंभीरता के अनुसार उचित कार्रवाई हो सके।"

दुनिया भर के सांसदों ने कोरोनोवायरस महामारी के दौरान वर्चुअल मीटिंग की है। अतीत में भी, कई राजनेता इन ऑनलाइन चर्चाओं के दौरान अजीबोगरीब स्थिति में पाए गए थे। इस साल की शुरुआत में, आयरलैंड के एक यूरोपीय संघ के सांसद, मिंग फ्लानगन, यूरोपीय संसद में अपने सहयोगियों के साथ बैठक के दौरान बिना पतलून पहने नजर आए थे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें