फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ ने पीएम मोदी के कोरोना वैक्सीन को लेकर दिए गए आश्वासन की सराहना की

Sun, 27 Sep 2020 02:54 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter@narendramodi
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अधनोम ग्रेबेसियस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस आश्वासन की सराहना की कि भारत कोविड-19 से लड़ रहे देशों की मदद के लिए अपने वैक्सीन उत्पादन क्षमता का इस्तेमाल करेगा। ग्रेबेसियस ने कहा कि इस महामारी को केवल संसाधनों के आदान-प्रदान के जरिए ही हराया जा सकता है। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र में अपने संबोधन में कहा, वैक्सीन उत्पादन के मामले में भारत के सबसे बड़ा देश होने के नाते, मैं आज विश्व समुदाय को एक और आश्वासन देता हूं। भारत का वैक्सीन उत्पादन और आपूर्ति की क्षमता का इस्तेमाल इस संकट से लड़ाई में पूरी मानवता की मदद के लिए किया जाएगा। 


विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने ट्वीट किया, 'एकजुटता की प्रतिबद्धता दिखाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपका शुक्रिया। मिल-जुलकर अपनी ताकतों और संसाधनों के आदान-प्रदान के जरिए ही कोविड-19 महामारी हराया जा सकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें