अर्जेंटीना के राष्ट्रपति माइली (फाइल)
- फोटो : एएनआई
अर्जेंटीना की सीनेट ने राष्ट्रपति जेवियर माइली के विकलांगता लाभ बढ़ाने वाले कानून पर लगाया गया वीटो खारिज कर दिया है। यह माइली के राष्ट्रपति पद के दौरान पहली बार कांग्रेस द्वारा उनके वीटो को उलटने वाला मामला है। उच्च सदन ने 63-7 के बहुमत से इस फैसले को मंजूरी दी, जो जरूरी दो-तिहाई से कहीं अधिक है।
मीडिया रिपोर्ट की माने तो विकलांगता लाभ बढ़ाने वाले इस नए कानून से देश के खर्च में बढ़ोतरी होगी, लेकिन इसके समर्थक इसे विकलांग परिवारों के जीवन के लिए जरूरी मानते हैं। सीनेटर अलेजांद्रा विगो ने कहा कि यह खर्च परिवारों के लिए जीवन और निराशा के बीच का फर्क तय करेगा।
देखा जाए तो यह हार माइली के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि उनकी सरकार पहले से ही भ्रष्टाचार के एक मामले और कमजोर होती अर्जेंटीना की मुद्रा पेसो से जूझ रही है। खासकर, उनके करीबी लोगों पर विकलांगता एजेंसी में रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। इसके अलावा, केंद्रीय बैंक ने आर्थिक स्थिति को संभालने के लिए ब्याज दरें बढ़ानी पड़ी हैं।