फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Argentina: पोलेंड के सोशल मीडिया स्टार को अर्जेंटीना पुलिस ने पकड़ा, 30 मंजिला इमारत पर चढ़कर कर रहा था स्टंट

Wed, 12 Jun 2024 09:31 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स

सार

बैनोट ने इससे पहले भी कई बार स्टंट किए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। बैनोट ने पिछले सप्ताह भी इसी इमारत पर चढ़ने की कोशिश की थी हालांकि, उस वक्त पुलिस ने उसे हटा दिया था।
विज्ञापन
File Photo. - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्जेंटीना पुलिस ने पोलेंड के एक सोशल मीडिया स्टार को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पोलिश नागरिक अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स शहर में बिना रस्सी के 30 मंजिला इमारत पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। युवक बिल्डिंग की 25वीं मंजिल तक चढ़ चुका था, जिसके बाद उसे उतारा गया। 

बचाव दल ने युवक को सुरक्षित उतारा

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, युवक ने अर्जेंटीना के फुटबॉल टीम की जर्सी पहनी हुई थी। वह बिल्डिंग पर चढ़ रहा था, जिसे देख नीचे खड़े लोग चिल्ला रहे थे। इस दौरान बिल्डिंग के अंदर से किसी ने आपातकालीन सेवाओं को कॉल किया, जिसके बाद 30 से अधिक अग्निशमन विभाग कर्मचारी, पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गईं और युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि युवक का नाम मार्सिन बैनोट है। 

पहले भी कर चुका है खतरनाक स्टंट
पुलिस ने बैनोट को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें जुर्माना भरना पड़ सकता है क्योंकि बचाव अभियान की लागत काफी अधिक है। बैनोट ने इससे पहले भी कई बार स्टंट किए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। बैनोट ने पिछले सप्ताह भी इसी इमारत पर चढ़ने की कोशिश की थी हालांकि, उस वक्त पुलिस ने उसे हटा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें