अनुतिन ने नई सरकार में की महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को अनुतिन ने आर्थिक विशेषज्ञ एक्निति नितिथानप्रपस को वित्त मंत्री, ऊर्जा क्षेत्र के अनुभवी ऑट्टापोल रेरकपीबून को ऊर्जा मंत्री और कूटनीति के जानकार सिहासक फुआंगकेतकेओ को विदेश मंत्री बनाया। उन्होंने कहा कि ये तीनों अपने-अपने क्षेत्र के अनुभवी और योग्य नेता हैं।
बता दें कि एक्निति पहले वित्त मंत्रालय में काम कर चुके हैं और केंद्रीय बैंक के गवर्नर बनने के लिए भी विचार किए गए थे। ऑट्टापोल थाईलैंड की सबसे बड़ी सरकारी ऊर्जा कंपनी पीटीटी ग्रुप के पूर्व प्रमुख हैं। सिहासक, जो विदेश मंत्रालय के स्थायी सचिव रह चुके हैं, जुलाई में कंबोडिया के साथ हुए हिंसक सीमा संघर्ष के बाद की नाजुक स्थिति में वापस आ रहे हैं। उस संघर्ष में कम से कम 43 लोगों की मौत हुई थी।
ये भी पढ़ें:- Ukraine War: रूस ने कीव पर बरसाईं ड्रोन और मिसाइलें, कैबिनेट भवन से धुआं उठता देखा गया; दो की मौत, 15 घायल
शाही मंजूरी के बाद होगी आधिकारिक घोषणा
हालांकि इन नियुक्तियों को तब तक आधिकारिक माना जाएगा जब तक उन्हें शाही मंजूरी नहीं मिल जाती। ये नियुक्तियां अनुतिन के प्रधानमंत्री बनने के एक दिन बाद आई हैं, जिसमें उन्होंने प्रमुख विपक्षी पार्टी फ्यू थाई के चैकासेम नितिसिरी को हराया, जो पूर्व प्रधानमंत्री थक्सिन शिनावात्रा की पार्टी का हिस्सा हैं।
पैटोंगटर्न के मंत्रिमंडल में उप प्रधानमंत्री थे अनुतिन
थाईलैंड के नए प्रधानमंंत्री बने अनुतिन पहले पैटोंगटर्न की कैबिनेट में उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री थे, लेकिन फोन कॉल के समाचार के बाद उन्होंने पद छोड़ा और अपनी पार्टी भुमजैताई को उनकी गठबंधन सरकार से बाहर कर लिया। उन्होंने बैंकॉक में अपनी पार्टी के मुख्यालय में आयोजित समारोह में पद ग्रहण किया, जहां कई वरिष्ठ नेताओं ने श्वेत रंग के नागरिक अधिकारी की पोशाक पहनी थी, जो शाही और सरकारी समारोहों के लिए होती है।