रूस-यूक्रेन के बीच जंग को 84 दिन बीत चुके हैं। इसी बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने घोषणा की है कि "हमने यूक्रेन की राजधानी में आधिकारिक तौर पर दूतावास संचालन फिर से शुरू कर दिया है। हम सरकार और यूक्रेन के लोगों के साथ गर्व के साथ से खड़े हैं क्योंकि वे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के क्रूर आक्रमण से अपने देश की बहादुरी से रक्षा कर रहे हैं।"
दोनों नेताओं के बीच यह चर्चा ऐसे समय हुई है जब पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के शासन के दौरान अमेरिका और पाकिस्तान के द्विपक्षीय संबंधों में अभूतपूर्व गिरावट आ गई थी। दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान की स्थिरता, यूक्रेन के लिए समर्थन और लोकतांत्रिक सिद्धांतों पर भी चर्चा की।
ब्लिंकेन ने ट्वीट किया, ‘‘बिलावल भुट्टो जरदारी और मैंने एक मजबूत और समृद्ध अमेरिका-पाकिस्तान द्विपक्षीय संबंध के लिए अपनी साझा इच्छा की पुष्टि की। मैं जलवायु, व्यापार और निवेश और क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा मुद्दों पर अपने सहयोग का विस्तार करने के लिए उत्सुक हूं।’’
नेड प्राइस ने बैठक के बारे में कहा कि दोनों नेताओं ने जलवायु, निवेश, व्यापार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में साझेदारी के साथ ही लोगों के बीच संबंधों पर विस्तार से चर्चा की। प्राइस ने कहा ,‘‘दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय शांति, आतंकवाद का मुकाबला, अफगानिस्तान की स्थिरता, यूक्रेन के लिए समर्थन और लोकतांत्रिक सिद्धांतों पर अमेरिका-पाकिस्तान सहयोग के महत्व को रेखांकित किया।’’
ब्लिंकेन ने पाकिस्तान की जी77 की अध्यक्षता का स्वागत किया और जलवायु कार्रवाई और वैश्विक खाद्य सुरक्षा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता जताई। पाकिस्तान के विदेश मंत्री का प्रभार संभाल रहे बिलावल संयुक्त राष्ट्र में होने वाली ‘ग्लोबल फूड सिक्योरिटी कॉल टू एक्शन’ पर मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए ब्लिंकेन के निमंत्रण पर अमेरिका आए हैं। अमेरिका मई महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष है और ब्लिंकेन वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर कार्रवाई के लिए बैठकें आयोजित करने के लिए न्यूयॉर्क में हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘हम उस काम पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं जो हम अमेरिका और पाकिस्तान के बीच अपने आर्थिक और वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत करने के लिए कर रहे हैं, निश्चित रूप से, क्षेत्रीय सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करेंगे। पाकिस्तान अब जी77 की अध्यक्षता कर रहा है और अमेरिका जी77 के साथ हमारे संबंधों एवं संवाद और संचार को मजबूत करने के लिए उत्सुक हैं।’’