फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: इमरान खान का एक और ऑडियो लीक, सांसदों-विधायकों की खरीद-फरोख्त का खुलासा

Fri, 07 Oct 2022 06:51 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

ताजा ऑडियो लीक में इमरान खान से मिलती जुलती आवाज कहती है कि आपको गलतफहमी है कि अब नंबर गेम पूरा हो गया है.. यह मत सोचो कि यह खत्म हो गया है। लीक हुए ऑडियो में इमरान कथित तौर पर कहते हैं, आप देखिए 48 घंटे एक लंबा समय है। 
विज्ञापन
1 of 5
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान की राजनीति में इन तीनों ऑडियो लीक के लगातार सामने आ रहे मामले चर्चा का विषय बने हुए हैं। शुक्रवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का तीसरा ऑडियो क्लिप भी सामने आ गया है। इस ऑडियो क्लिप में वह सांसदों-विधायकों की होर्स ट्रेडिंग की बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं। इससे पहले भी इमरान के ऑडियो लीक हो चुके हैं जिनमें उनको पद से हटाने में अमेरिकी साजिश के दावे की पोल खुल गई थी। 
 
विज्ञापन

'अब नंबर गेम पूरा हो गया...'

2 of 5
इमरान खान - फोटो : पीटीआई
ताजा ऑडियो लीक में इमरान खान से मिलती जुलती आवाज कहती है कि आपको गलतफहमी है कि अब नंबर गेम पूरा हो गया है.. यह मत सोचो कि यह खत्म हो गया है। लीक हुए ऑडियो में इमरान कथित तौर पर कहते हैं, आप देखिए 48 घंटे एक लंबा समय है। बड़ी बातें हो रही हैं। मैं अपनी चालें चल रहा हूं, जिसे हम सार्वजनिक नहीं कर सकते।
विज्ञापन

ऑडियो क्लिप में विधायकों-सांसदों की खरीद-फरोख्त की बात

3 of 5
ऑडियो वायरल
इसमें वह कथित तौर पर कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि वे पांच खरीद रहे हैं। इमरान कहते हैं, मैंने मैसेज दिया है कि वे पांच बहुत महत्वपूर्ण हैं और उनसे कहो कि अगर वह इसे दस कर देते हैं तो फिर गेम हमारे हाथों में होगा। इस समय देश चिंतित है। सभी लोग हमें जीतता हुआ देखना चाहते हैं।

'भले ही वे एक को तोड़ दें, यह एक बहुत बड़ा अंतर पैदा करेगा'

4 of 5
इमरान खान रैली - फोटो : Agency
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख आगे कहते हैं कि इसलिए, इसको लेकर चिंता न करें कि यह सही है या गलत। भले ही वे एक को तोड़ दें, यह एक बहुत बड़ा अंतर पैदा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी वायरल हो चुकीं ऑडियो क्लिप

5 of 5
Pakistan- Imran Khan - फोटो : Agency (File Photo)
इससे पहले दूसरी ऑडियो क्लिप में इमरान खान और तत्कालीन प्रमुख सचिव आजम खान के बीच की बातचीत वायरल हुई थी। इसमें इमरान खान उनसे कहते हुए सुनाई दे रहे थे कि उनकी सरकार को हटाने के पीछे विदेशी साजिश का खेल रचना है, लेकिन किसी भी देश का नाम लेने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें