फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEA: पाकिस्तान में सिख महिला के जबरन धर्म परिवर्तन पर भारत ने जताई चिंता, विदेश मंत्री जयशंकर ने कही ये बात

Tue, 27 Sep 2022 08:40 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, भारत सरकार उम्मीद करती है कि पाक सरकार ईमानदारी से इसकी जांच करेगी और इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
1 of 4
विदेश मंत्री एस. जयशंकर - फोटो : ANI
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सिख महिला शिक्षक के जबरन धर्म परिवर्तन को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बताया कि उन्होंने इस मामले को पाकिस्तान के समक्ष उठाया है। 
 
विज्ञापन

विदेश मंत्री ने की ये बात

2 of 4
विदेश मंत्री एस जयशंकर (फाइल) - फोटो : Twitter.com/Dr S Jaishankar
डॉ. एस जयशंकर ने कहा, भारत सरकार उम्मीद करती है कि पाक सरकार ईमानदारी से इसकी जांच करेगी और इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों की सुरक्षा और कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है, जिसमें उनके पूजा स्थल भी शामिल हैं।
विज्ञापन

एनसीएम प्रमुख ने विदेश मंत्री को लिखा था पत्र

3 of 4
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
दरअसल, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनसीएम) के प्रमुख इकबाल सिंह ने विदेश मंत्री को 22 अगस्त एक पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने अनुरोध किया था कि वह इस मामले को पाकिस्तान के समक्ष उठाएं ताकि इस तरह की घटना न दोहराई जा सके और पाकिस्तान में सिखों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जा सकें।
विज्ञापन

क्या था पूरा मामला

4 of 4
अपहरण (सांकेतिक)
खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत के बुनेर जिले में कथित तौर पर 20 अगस्त को एक सिख महिला का बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद अपहरणकर्ता से ही जबरन उसकी शादी करवा दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें