फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश: 'हिरासत में लेकर जबरन वाहन में डाला, बिजली के झटके देकर बेहोश किया', वकील के आरोप पर हसीना पर केस

Wed, 14 Aug 2024 03:28 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

पिछले महीने से जारी हिंसा के दौरान एक किराने की दुकान के मालिक के हत्या के आरोप में पूर्व पीएम शेख हसीना और अन्य छह लोगों के खिलाफ मंगलवार को केस दर्ज किया गया था। बता दें कि बांग्लादेश में जारी हिंसा में अबतक 230 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
शेख हसीना - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके कैबिनेट के पूर्व मंत्रियों समेतअन्य कई लोगों पर सुप्रीम कोर्ट के वकील के अपहरण का आरोप लगाया गया। पीड़ित सुप्रीम कोर्ट के वकील सोहेल राणा ने शेख हसीना और उनके मंत्रीयों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद शेख हसीना के खिलाफ यह दूसरा मामला दर्ज किया गया है। वकील ने बताया कि उन्हें हिरासत में लेने के बाद जबरन वाहन में डाल दिया गया और फिर इलेक्ट्रिक के झटके भी दिए गए थे। 
विज्ञापन


बांग्लादेश में 2015 में एक वकील के अपहरण के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके कैबिनेट के पूर्व मंत्रियों समेत अन्य कई लोगों के खिलाफ बुधवार को जबरन गायब करने का मामला दर्ज किया गया। शेख हसीना के इस्तीफे के बाद उनके खिलाफ यह दूसरा मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ जबरन गायब होने के पीड़ित सुप्रीम कोर्ट के वकील सोहेल राणा ने मामला दर्ज किया दर्ज किया है। 

इन मंत्रियों के खिलाफ भी केस दर्ज
ढाका मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट फरजाना शकीला सुमू चौधरी की अदालत ने आरोपों को एक मामले के रूप में स्वीकार करने का आदेश दिया। इस मामले के अन्य आरोपियों में शेख हसीना कैबिनेट के पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान, पूर्व कानून मंत्री अनीसुल हक, पूर्व पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) शाहिदुल हक, रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) के पूर्व महानिदेशक बेनजीर अहमद और आरएबी के अज्ञात 25 लोगों का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन



सुप्रीम कोर्ट के वकील सोहेल राणा ने एक रिपोर्ट में कहा, "10 फरवरी 2015 में मुझे उत्तरा के सेक्टर-5 से हिरासत में लिया गया और जबरन एक वाहन में डाल दिया गया। जब मैं कार में अंदर था, तब मुझे कुछ होश नहीं था। मुझे इलेक्ट्रिक के झटके दिए गए थे। समय के साथ विभिन्न प्रकार के अत्याचार करने के बाद मुझे छोड़ दिया गया। "

पिछले महीने से जारी हिंसा के दौरान एक किराने की दुकान के मालिक के हत्या के आरोप में पूर्व पीएम शेख हसीना और अन्य छह लोगों के खिलाफ मंगलवार को केस दर्ज किया गया था। बता दें कि बांग्लादेश में जारी हिंसा में अबतक 230 लोगों की मौत हो चुकी है। शेख हसीना के इस्तीफे के बाद पिछले हफ्ते नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन किया गया।

एक महीने से जारी है हिंसा
बांग्लादेश में 1971 में देश की आजादी के लिए लड़ने वाले स्वतंत्रतता सेनानियों के लिए तय किए आरक्षण के खिलाफ जुलाई में विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे। धीरे-धीरे ये विरोध प्रदर्शन पूरे देश में फैल गए और छात्रों द्वारा प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग की जाने लगी।

ये विरोध प्रदर्शन इतने हिंसक हो गए कि पांच अगस्त को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को अपने पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ना पड़ा। शेख हसीना फिलहाल भारत में हैं। वहीं बांग्लादेश में नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में गुरुवार को अंतरिम सरकार का गठन किया गया है। शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने और देश छोड़ने के बाद भी प्रदर्शनकारी सड़कों पर डटे हुए हैं। यहां हिंदुओं के घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जा रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें