फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सिख टैक्सी चालक पर हमला करने पर अमेरिकी को 15 माह की जेल

Thu, 20 Dec 2018 04:21 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2017 में सिएटल में 53 वर्षीय भारतीय मूल के सिख टैक्सी ड्राइवर स्वर्ण सिंह पर क्रूरता से हमला किए जाने पर में अमेरिका में एक व्यक्ति को 15 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। सिख नागरिक अधिकार समूह ‘सिख कोलिशन’ के अनुसार, स्वर्ण सिंह पर रोरी बेन्सन नाम के एक अमेरिकी व्यक्ति ने दिसंबर 2017 में घातक हथियार से हमला किया था। 

विज्ञापन


इस हमले के लिए अमेरिकी अदालत ने शुक्रवार को 15 महीने जेल की सजा सुनाई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंह अपनी टैक्सी से बेन्सन और उसकी मां को छोड़ने के लिए जा रहे थे, तभी गाड़ी में आगे की सीट पर बैठे बेन्सन ने सिंह को शीशा साफ करने के लिए कहा और जैसे ही वह टैक्सी से बाहर निकले बेन्सन ने उन पर हथौड़े से हमला कर दिया।

सिख कोलिशन ने बताया कि बेन्सन ने सिंह को खूब मारा और मारपीट में खास कर उसने उनकी पगड़ी को निशाना बनाया। हमले के बाद उन्हें काफी चोटें आई थी, उनका सर फट गया था, जिसकी वजह से उन्हें काफी दिन तक अस्पताल में रहना पड़ा। हालांकि, बाद में बेन्सन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें