फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: सांसद कॉर्निन बोले- भारत से सीमा युद्ध में संलिप्त है चीन, पड़ोसियों के लिए भी गंभीर खतरा पेश कर रहा

Wed, 17 Nov 2021 10:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सांसद जॉन कॉर्निन और उनके सहयोगी चीन द्वारा पेश की जा रही चुनौतियों के संबंध में प्रत्यक्ष जानकारी हासिल करने के लिए भारत और दक्षिण पूर्व एशिया दौरे पर थे और हाल में अमेरिका लौटे हैं। वे ‘इंडिया कॉकस’ के सह-अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन
जॉन कॉर्निन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीर्ष अमेरिकी रिपब्लिकन सांसद जॉन कॉर्निन ने कहा है कि भारत के साथ चीन सीमा युद्ध कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा चीन अपने पड़ोसियों के लिए भी गंभीर खतरा पेश कर रहा है। कॉर्निन ने भारत और दक्षिण पूर्व एशिया के अपने दौरे का ब्योरा साझा करते हुए अमेरिकी संसद में यह बात कही। इस यात्रा का मकसद उस क्षेत्र के देशों के समक्ष चुनौतियों के बारे में जानकारी एकत्र करना था।

विज्ञापन


सांसद जॉन कॉर्निन और उनके सहयोगी चीन द्वारा पेश की जा रही चुनौतियों के संबंध में प्रत्यक्ष जानकारी हासिल करने के लिए भारत और दक्षिण पूर्व एशिया दौरे पर थे और हाल में अमेरिका लौटे हैं। वे ‘इंडिया कॉकस’ के सह-अध्यक्ष भी हैं। 

उन्होंने सांसदों से कहा कि सर्वाधिक गंभीर खतरा उन देशों को है, जो चीन की सीमा के निकट हैं। उन्होंने कहा, चीन अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में नौवहन आजादी को खतरा पैदा कर रहा है, साथ ही अपने लोगों के मानवाधिकारों के घोर उल्लंघन का दोषी है। वह भारत के साथ सीमा युद्ध कर रहा है साथ ही वह ताइवान पर भी हमले की धमकी दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें