फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joe Biden: याददाश्त कमजोर बताए जाने पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, बोले- मेरी मानसिक क्षमताएं एक दम सही

Fri, 09 Feb 2024 10:08 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

बाइडन व्हाइट हाउस से लाइव टेलीविजन पर आए और उन्होंने कहा कि उनकी याददाश्त सही है। इस दौरान राष्ट्रपति बेहद गुस्से में दिखाई दे रहे थे। 
 
विज्ञापन
Joe Biden - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में कुछ ही महीनों में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। इस बीच गुरुवार को आई रिपोर्ट में राष्ट्रपति जो बाइडन को गोपनीय दस्तावेजों के दुरुपयोग मामले में राहत मिली है। हालांकि, रिपोर्ट में उन्हें अच्छे इरादे और कमजोर याददाश्त वाला बुजुर्ग व्यक्ति भी बताया गया। इस तीखी टिप्पणी से गुस्साए और भावुक अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी याददाश्त का बचाव किया। 

विज्ञापन


बाइडन व्हाइट हाउस से लाइव टेलीविजन पर आए और उन्होंने कहा कि उनकी याददाश्त सही है। इस दौरान राष्ट्रपति बेहद गुस्से में दिखाई दे रहे थे। 

रिपोर्ट में यह कहा गया था
बता दें, रिपोर्ट में वकील रॉबर्ट हूर ने कहा था कि राष्ट्रपति को इतनी कमजोर मानसिक क्षमताओं वाला पाया गया कि उन्हें बराक ओबामा सरकार में अपने उप राष्ट्रपति पद की तारीखें और 2015 में अपने बेटे ब्यू की कैंसर से मौत की तारीखें तक याद नहीं है। विशेष वकील रॉबर्ट हर की रिपोर्ट बाइडन के लिए अच्छी खबर होनी चाहिए थी। लेकिन हूर ने कहा कि बाइडन की याददाश्त को देखते हुए जूरी किसी भी मामले में उन्हें दस्तावेजों के आरोपों में दोषी नहीं मानेगी।

किसी की हिम्मत कैसे हुई
इस पर गुस्साए राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी याददाश्त एक दम सही है। उन्होंने कहा कि मुझे याद नहीं है कि मेरे बेटे की मृत्यु कब हुई, ऐसा कहने की किसी की हिम्मत भी कैसे हुई? बाइडन ने आगे पत्रकारों से कहा, 'मुझे किसी को बताने की जरूरत नहीं है कि मेरे बेटे का निधन कब हुआ था। मैंने गोपनीय दस्तावेजों को संभालने में कोई कानून नहीं तोड़ा है। मैं अच्छी तरह से सार्थक हूं और मैं एक बुजुर्ग व्यक्ति हूं और मुझे पता है कि मैं क्या कर रहा हूं। मैं राष्ट्रपति हूं और मैंने इस देश को फिर से अपने पैरों पर खड़ा किया है।' ' उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने क्या किया इस पर एक नजर डाली जाए। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति पद के लिए अनुपयुक्त
वहीं, प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष माइक जॉनसन और अन्य शीर्ष रिपब्लिकन नेताओं ने रिपोर्ट को परेशान करने वाला करारा देते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि बाइडन राष्ट्रपति पद के लिए अनुपयुक्त थे। उन्होंने कहा, 'क्लासिफाइड जानकारी के दुरुपयोग के लिए जवाबदेह ठहराए जाने वाला व्यक्ति निश्चित रूप से ओवल ऑफिस के लिए अयोग्य है।'

बाइडन रिपोर्ट से खुश
इससे पहले, डेमोक्रेटिक पार्टी की बैठक में जो बाइडन ने रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा था कि वह यह देखकर खुश हैं कि रिपोर्ट में इस निष्कर्ष पर पहुंचा गया कि उन पर कोई आरोप नहीं लगाया जाना चाहिए।अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि जांच में पाया गया कि उन्होंने ट्रंप के खिलाफ पूरी तरह से सहयोग किया था, जिन्होंने शीर्ष गुप्त दस्तावेजों को वापस करने से इनकार कर दिया और न्याय में बाधा डाली। राष्ट्रपति ने आगे कहा कि उन्होंने आठ और नौ अक्तूबर को विशेष वकील को पांच घंटे के इंटरव्यू की परमिशन दी थी।
विज्ञापन


बाइडन ने कहा था, 'अब यह मामला बंद हो गया है।' उन्होंने अपनी याददाश्त के बारे में की गई टिप्पणी पर कुछ नहीं कहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें