फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल व फेसबुक पर अमेरिकी अखबार ने ठोंका मुकदमा, ऑनलाइन विज्ञापनों पर एकाधिकार का आरोप

Sat, 30 Jan 2021 04:20 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
गूगल - फोटो : google
विज्ञापन

ऑनलाइन विज्ञापनों पर एकाधिकार करने को लेकर एक अमेरिकी अखबार ने गूगल व फेसबुक के खिलाफ एंटी ट्रस्ट कानून के तहत मुकदमा दायर किया है। फेसबुक व गूगल के खिलाफ अमेरिका की संघीय व प्रांतीय सरकारों ने केस दायर कर रखा है। 

विज्ञापन


अमेरिकी कंपनी एचडी मीडिया ने मुकदमे में दावा किया है कि फेसबुक व गूगल ने डिजिटल विज्ञापनों के क्षेत्र में लगभग आधे विज्ञापन पर एकाधिकार किया हुआ है। इनसे समूचे अमेरिका की स्थानीय मीडिया कंपनियों को खतरा पैदा हो गया है।  एचडी मीडिया के वर्जीनिया में गजट मेल व हेराॅल्ड जैसे कई अखबार निकलते हैं। हालांकि फेसबुक व गूगल से एचडी मीडिया को कितना नुकसान हो रहा है, यह दावे में नहीं बताया गया है। 

बता दें कि दिसंबर 2020 में अमेरिकी संघीय सरकार व कई अन्य राज्यों ने भी गूगल व फेसबुक के खिलाफ एंटी ट्रस्ट कानून के तहत केस दायर किया है। अमेरिकी सरकार का आरोप है कि दुनिया की ये दोनों नामचीन कंपनियों ने ऑनलाइन सर्च व विज्ञापन के मामले में एकाधिकार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें