फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिकी सांसद को उम्मीद- PM मोदी यूएस कांग्रेस के संयुक्त सत्र को करेंगे संबोधित; मैक्कार्थी से की यह अपील

Thu, 25 May 2023 10:51 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

डेमोक्रेटिक पार्टी के कांग्रेसी रो खन्ना ने मैक्कार्थी को चिठ्ठी लिखकर कहा था कि राष्ट्रपति जो बाइडेन 22 जून को पीएम मोदी की यात्रा और रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। भारतीय मूल के कांग्रेसी के साथ रिपब्लिकन पार्टी के कांग्रेसी माइकल वाल्ट्ज ने भी केविन को लिखा था।
विज्ञापन
अमेरिकी संसद - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने कांग्रेस के स्पीकर केविन मैक्कार्थी पर विश्वास जताया है। बुधवार को उन्होंने कहा कि संसद के संयुक्त सदन को संबोधित करने के लिए मैक्कार्थी पीएम नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने 22 जून को पीएम मोदी को आधिकारिक यात्रा के लिए अमेरिका आमंत्रित किया है।

संसद कॉकस के सह-अध्यक्ष खन्ना ने कांग्रेस के स्पीकर को पत्र लिखा था। मंगलवार को लिखे पत्र में उन्होंने आग्रह किया कि अमेरिका यात्रा के दौरान पीएम मोदी को संसद के संयुक्त संसद को संबोधित करने के लिए आमंत्रित करें। इसके बाद बुधवार को अध्यक्ष के साथ बैठक करने के बाद खन्ना ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि स्पीकर पीएम को आमंत्रित करेंगे। 

दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण

विज्ञापन

डेमोक्रेटिक पार्टी के कांग्रेसी रो खन्ना ने मैक्कार्थी को चिठ्ठी लिखकर कहा था कि राष्ट्रपति जो बाइडेन 22 जून को पीएम मोदी की यात्रा और रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। भारतीय मूल के कांग्रेसी के साथ रिपब्लिकन पार्टी के कांग्रेसी माइकल वाल्ट्ज ने भी केविन को लिखा था कि संसद के संयुक्त सत्र में पीएम मोदी का संबोधन दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। 

दुश्मनों को भी दे सकते हैं कड़ा संदेश
सांसदों ने कहा कि जिस प्रकार राष्ट्रपति बाइडेन रात्रिभोज कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान कर रहे हैं ठीक वैसे ही दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता का संसद के संयुक्त सत्र में संबोधन एक सम्मान है। बता दें, मई की शुरुआत में दोनों सांसदों ने भारत और अमेरिका समिट की मेजबानी की थी, समिट में देश भर के नेताओं और विशेषज्ञ शामिल हुए थे। सांसदों का कहना है कि हमारे इस प्रयास से भारत-अमेरिका के रिश्तों में मजबूती तो आएगी ही साथ में हम इससे चीन को भी एक कड़ा संदेश दे सकते हैं।

दोनों देशों के हित में मजबूत रिश्ते

विज्ञापन

दोनों कांग्रेसियों ने लिखा कि राष्ट्रपति बाइडेन और प्रधानमंत्री मोदी के बीच हुई कुछ बैठकों के कारण दोनों देशों के संबंधों में लचीलापन आया है। सभी के लिए शांति और समृद्धि को बढ़ावा देती है। सांसदों ने कहा कि इससे हम दोनों के व्यापार, निवेश और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगे और दोनों देशों के बीच गहरा संबंध स्थापित किया जा सकता है। खन्ना और वाल्टज ने कहा कि क्वाड्रीलेटरल सुरक्षा संवाद ने भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया को क्षेत्रीय, वैश्विक और सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए मंच दिया है। भारत के विकास की अमेरिका सराहना करता है। बता दे, अगर इस बार प्रधानमंत्री संयुक्त सत्र को संबोधित करते हैं तो वह उनके लिए दूसरी बार होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें