फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप सरकार, भारत से अमेरिकी सेब पर शुल्क घटाने के लिए कहे: अमेरिकी सांसद

Thu, 19 Sep 2019 02:57 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
विज्ञापन

अमेरिका के एक सांसद ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार से कहा है कि वह भारत से अमेरिकी सेब पर आयात शुल्क घटाने के लिए बात करे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले अमेरिका के सांसद डैन न्यूहाउस ने अमेरिकी सरकार के प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहाइजर को 17 सितंबर को लिखे एक पत्र में यह बात कही है। मोदी की यात्रा के दौरान होने वाली व्यापार संबंधी बातचीत में लाइटहाइजर मुख्य वार्ताकार हैं।

विज्ञापन


न्यूहाउस का कहना है कि भारत के अमेरिकी सेब पर शुल्क बढ़ाने से अमेरिका के किसान बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। ट्रंप सरकार को भारत से इसे घटाने के लिए कहना चाहिए ताकि देश के सेब उत्पादकों को आसानी हो सके।

मौजूदा समय में भारत ने अमेरिकी सेब पर 70 प्रतिशत का आयात शुल्क लगाया हुआ है। पहले यह 50 प्रतिशत था। भारत ने हाल ही में 28 सामानों पर आयात शुल्क बढ़ाने का निर्णय किया था जिसमें अमेरिका से आयात किए जाने वाले बादाम, दाल और अखरोट शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें