फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रुडू ने नस्ली मेकअप करने की बात स्वीकारी

Thu, 19 Sep 2019 02:57 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जस्टिन ट्रुडू - फोटो : PTI
विज्ञापन

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडू ने 18 साल पहले एक स्कूल की पार्टी में चेहरे पर काले रंग का मेकअप करके जाने के लिए बुधवार को माफी मांगी। ट्रुडू 18 साल पहले इस स्कूल में पढ़ाते थे। टाइम पत्रिका ने संघीय चुनाव प्रचार शुरू होने से महज एक हफ्ते पहले यह तस्वीर प्रकाशित की है जहां ट्रुडू की लिबरल पार्टी और एंड्र्यू शीर के बीच कड़ा मुकाबला है।

विज्ञापन


2015 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली ट्रुडू की पार्टी नैतिकता में चूक और अन्य विवादों के चलते पहले से ही निशाने पर है। काले-सफेद रंग की इस तस्वीर में उस वक्त 29 साल के रहे ट्रुडू एक पगड़ी और पोशाक पहने तथा चेहरे, गर्दन और हाथों का रंग स्याह किए हुए दिख रहे हैं।

अमेरिका की टाइम पत्रिका ने कहा कि यह तस्वीर एक निजी स्कूल वेस्ट प्वाइंट ग्रे एकेडमी की 2000-2001 वार्षिक पुस्तिका में नजर आई थी। ट्रूडू उस वक्त इस स्कूल में पढ़ाते थे। ट्रुडू ने खुद इस बात की पुष्टि की कि इस फोटो में नजर आ रहे शख्स वही हैं। उन्होंने टीवी पर प्रसारित संवाददाता सम्मेलन में कहा, मैंने अपनी पूरी जिंदगी लोगों के लिए अवसर उत्पन्न करने, नस्लवाद एवं असहिष्णुता के खिलाफ लड़ने की कोशिश पर काम किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मैं कह सकता हूं कि मैं जब युवा था तब मैंने गलती की और काश मैंने गलती नहीं की होती। काश मैंने ये बात उस वक्त समझी होती लेकिन मैंने नहीं समझी और मैं इसके लिए बहुत शर्मिंदा हूं। ट्रुडू ने कहा, अब मुझे समझ आता है कि मैंने जो किया, वह नस्ली था। मुझे ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें