फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australia: ऑस्ट्रेलियाई बेबी वॉम्बैट को मां से छीनने पर अमेरिकी इन्फ्लुएंसर ने माफी मांगी, जमकर हुई थी आलोचना

Sat, 15 Mar 2025 04:06 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न।

सार

Australia: अमेरिकी इन्फ्लुएंसर सेम जोन्स ने ऑस्ट्रेलिया में वॉम्बैट के बच्चे को उसकी मां से छीनने पर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि यह जल्दबाजी में लिया गया फैसला था और उनका इरादा नुकसान पहुंचाने का नहीं था।
विज्ञापन
वॉम्बेट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्री पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सेम जोन्स ने शनिवार को माफी मांगी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह ऑस्ट्रेलिया के एक वॉम्बेट के बच्चे को उसकी मां से छीनकर भागती हुई दिखाई दीं। इस वीडियो की काफी आलोचना हुई थी। ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने जोन्स के निर्वासन की चेतावनी दी थी। 

विज्ञापन


बाद में सोशल मीडिया सेम जोन्स ने लिखा, मैंने बच्चे को उसकी मां से छीनने के लिए नहीं , बल्कि डर के कारण इसलिए दूर किया कि वह (मां वॉम्बेट) मुझ पर हमला कर सकती है। उन्होंने कहा, मैंने जल्दबादी में फैसला लिया था, लेकिन मेरा इरादा किसी भी प्रकार की हानि पहुंचाने या बच्चे को चुराने का नहीं था। 
 
  
वॉम्बेट के बच्चे को पकड़ना पूरी तरह गलत था: पीएम अल्बनीज
वीडियो को लेकर ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि वॉम्बेट के बच्चे को पकड़ना पूरी तरह से गलत है। गृहमंत्री टोनी बर्क ने कहा कि उनका मंत्रालय जांच कर रहा है कि क्या जोन्स ने शुक्रवार को देश छोड़ने से पहले अपने वीजा की शर्तों का उल्लंघन किया था। बर्क ने कहा, जोन्स अपनी मर्जी से ऑस्ट्रेलिया छोड़कर चली गई हैं। वॉम्बेट के बच्चे के लिए आज बेहतर दिन है। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे उम्मीद है कि जोन्स दोबारा ऑस्ट्रेलिया के वीजा के लिए आवेदन नहीं करेंगी। 
विज्ञापन


बचाव में अमेरिकी इन्फ्लुएंसर ने क्या कहा
मोंटाना की रहने वाली जोन्स ने कहा कि उन्होंने सड़क पर देखा कि दो वॉम्बैट हिल-डुल नहीं रहे हैं, तो उन्हें बहुत चिंता हुई। उन्होंने कहा, ऑस्ट्रेलिया की सड़कों पर वॉम्बैट को अक्सर वाहनों से टकराते देखा जाता है, इसलिए मैं यह सुनिश्चित करने के लिए रुकी कि वे सड़क से हट जाएं और किसी वाहन से न टकराएं। 

ये भी पढ़ें: हरियाणा के युवक को ऑस्ट्रेलिया में कैद: कोरियन लड़कियों को करता था बेहोश; फिर दरिंदगी के ऐसे बनाता था वीडियो

मुझे लगा वॉम्बेट का बच्चा बीमार या घायल है: सेम जोन्स
जोन्स ने कहा, वीडियो में देखा जा सकता है कि जब मैं उनके पास गई तो बच्चा न हिला और न ही भागा। मुझे चिंता हुई कि शायद वह बीमार या घायल हो सकता है और मैंने तुरंत फैसला लिया कि उसे उठाकर जांच करूं कि ऐसा क्यों है। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति हंसते हुए वीडियो बनाता है और कहता है, 'मैंने एक वॉम्बेट की बच्चा पकड़ा।'  
पशु कल्याण विशेषज्ञों ने कहा कि जोन्स ने बच्चे को उसके सामने के दोनों पैरों से लटकाकर रखा, जिससे उसे नुकसान पहुंच सकता था। जोन्स ने कहा कि उन्होंने बच्चे को उसकी मां के पास लौटा दिया था और यह सुनिश्चित किया कि वे दोनों सड़क से हट जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें