फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो बाइडेन ने 138 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज का किया एलान, हर अमेरिकी को मिलेंगे 1,400 डॉलर

Fri, 15 Jan 2021 01:20 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
जो बाइडेन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे और इससे पहले ही उन्होंने अपना सबसे अहम चुनावी वादा निभाने का एलान कर दिया है। कोरोना की वजह से गंभीर रूप से प्रभावित हुई अमेरिकी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 1.9 ट्रिलियन डॉलर (138 लाख करोड़ रुपये) के राहत पैकेज का एलान किया है।

विज्ञापन


इस पैकेज को कांग्रेस के यानी अमेरिकी संसद के दोनों सदनों में पास कराना होगा। पैकेज लागू होने के बाद हर अमेरिकी के खाते में 1,400 डॉलर यानि कि करीब एक लाख रुपये आएंगे। इसके अलावा बाइडेन के पैकेज में छोटे कारोबारियों को राहत दी गई है। इस पैकेज को अमेरिकन रेस्क्यू प्लान नाम दिया गया है। 

जो बाइडेन के पैकेज में जिस तरह से फंड का बंटवारा किया गया है उससे साफ होता है कि कारोबार, शिक्षा और हर अमेरिकी को राहत देने का फैसला किया गया है। पैकेज के तहत 415 अरब डॉलर कोरोना के खिलाफ जंग पर खर्च किए जाएंगे। वहीं 1,400 डॉलर हर अमेरिकी के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। 440 अरब डॉलर स्मॉल स्केल बिजनेस के सुधार पर खर्च होंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा 15 डॉलर प्रति घंटे के हिसाब से कर्मचारियों को न्यूमतम वेतन दिया जाएगा। पहले ये सात डॉलर के आस-पास होता था। हालांकि इस पैकेज में यह दिक्कत आ सकती है क्योंकि जब ट्रंप ने राहत पैकेज का एलान किया था, तब डेमोक्रेटिक पार्टी ने कई सवाल किए थे। अभी भी सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत है और वो इस पर अडंगा सकते हैं। 

इसके अलावा डिफेंस सेक्टर के लिए कोई अलग एलान नहीं किया गया है तो इस पर आपत्ति उठ सकती है। इस राहत पैकेज का एलान करते हुए जो बाइडेन ने कहा कि संकट बड़ा और रास्ता मुश्किल है। उन्होंने आगे कहा कि जो करना है, वो फौरन करना है। बाइडेन चाहते हैं कि 100 दिन में दस करोड़ अमेरिकी नागरिकों को वैक्सीनेट किया जाए। बाइडेन बेरोजगारी भत्ते को 300 डॉलर से बढ़ाकर 400 डॉलर करना चाहते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें