फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

अमेरिकी ड्राइवर ने परिवार को बनाया निशाना, क्योंकि वो 'मुस्लिम जैसे दिखते हैं'

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sat, 27 Apr 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
इसाइहा पिओपल्स - फोटो : social media

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक ड्राइवर ने भीड़ पर गाड़ी चढ़ा दी। जिसमें आठ लोग घायल हो गए। उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसे लग रहा था कि भीड़ में खड़े लोग मुस्लिम हैं। इस बात की जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी है।



पुलिस के मुताबिक ड्राइवर की पहचान इसाइहा पिओपल्स (34) के तौर पर हुई है। इसाइहा ने सड़क पर खड़े परिवार को निशाना बनाया। सनीवेल पुलिस अब इस मामले की जांच घृणा अपराध के तहत कर रही है। सनीवेल पब्लिक सिक्योरिटी ने एक बयान में कहा है, "ये एक नया सबूत है कि लोग जानबूझकर जाति और मुस्लिम होने के आधार पर पीड़ितों को निशाना बना रहे हैं।"


स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को हुई इस घटना में जो आठ लोग घायल हुए थे, उनमें से तीन एक ही परिवार के सदस्य हैं। जिनमें एक पिता, उसका बेटा और बेटी हैं। हालांकि इस परिवार की नागरिकता और धर्म को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।


आरोपी के वकील का कहना है, "स्पष्ट रूप से ये घटना एक मेंटल डिसॉर्डर का परिणाम है।" वकील ने अपने क्लाइंट के लिए मनोरोग उपचार की मांग की है। वकील का कहना है कि आरोपी व्यक्ति सेना में रह चुका है और पोस्ट ट्रौमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर से पीड़ित है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next