फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में एक के बाद एक आपस में भिड़ीं 28 गाड़ियां, चार लोगों की मौत  

Sat, 27 Apr 2019 01:54 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अमेरिका में एक ट्रक में आग लगने के बाद लगातार 28 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा अमेरिका के कोलोराडो में हुआ जहां अनियंत्रित ट्रक में लगी भीषण आग के बाद गाड़ियां टकराने से कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई, वहीं 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


ट्रक में लगी आग ने तीन ट्रकों और 12 कारों को चपेट में ले लिया। इससे पीछे आने वाली गाड़ियां भी आपस में टकरा गईं। पुलिस के मुताबिक कुल 28 गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। लगातर गाड़ियों के टकराने की वजह से ये सड़क हादसा एक बड़ी दुर्घटना में तब्दील हो गया।

आग और तेज धमाकों से कोलोराडो हाईवे (आई 70) सड़क मार्ग को भी नुकसान पहुंचा। जिस ओवरब्रिज के नीचे यह हादसा हुआ, वह भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन

लेकवुड पुलिस के मुताबिक अनियंत्रित ट्रक आगे जा रही स्कूल बस से टकराया इसके बाद उसमें आग लग गई। 

देखते ही देखते अनियंत्रित ट्रक ने कारों एवं वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना के बाद हाईवे शुक्रवार को बंद रहा। स्कूल बस भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, बस में बैठे बच्चों को भी नुकसान पहुंचा था, उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें