अमेरिकी ब्लॉगर सिंथिया डी रिची
- फोटो : Facebook
पाकिस्तानी नेताओं पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली अमेरिकी ब्लॉगर सिंथिया रिची को पाकिस्तान ने 5 दिनों के अंदर देश छोड़ कर जाने का निर्देश दिया है।
इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने देश में उनके ठहरने की स्थिति के बारे में अधिकारियों से एक अंतिम फैसला करने को कहा, जिसके बाद पाकिस्तानी गृह मंत्रालय ने यह फैसला लिया।
अमेरिकी ब्लॉगर सिंथिया ने इस जून फेसबुक पर एक वीडियो डालकर पाकिस्तान में सनसनी ला दी थी। वीडियो में कहा था कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी और पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक ने उनके साथ यौन शोषण किया है।
सिंथिया पहले भी विवादों में घिरी हैं, उन्होंने बेनजीर भुट्टो पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी, जिसे लेकर उन पर केस दायर किया गया था।