फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moonwalker: चांद पर कदम रखने वाले दूसरे इंसान ने 93वें जन्मदिन पर की शादी, 30 साल छोटी महिला को बनाया जीवनसाथी

Sat, 21 Jan 2023 03:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया

सार

पूर्व अंतरिक्ष यात्री ने लिखा कि मेरे 93वें जन्मदिवस के दिन मुझे लिविंग लेजेंड्स ऑफ एविएशन द्वारा भी सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मेरे लंबे समय के प्यार डॉ. एंका फौर और मैं शादी के बंधन में बंध गए हैं।
विज्ञापन
मूनवाकर बज एल्ड्रिन अपनी पत्नी डॉ. एंका फौर के साथ - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूनवाकर यानी चंद्रमा पर चलने वाले शख्स बज एल्ड्रिन ने अपने 93वें जन्मदिन पर अपनी लंबे समय के प्यार से शादी कर ली। एल्ड्रिन 1969 के अपोलो 11 मिशन के तहत चंद्रमा पर कदम रखने वाले तीन अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं। उन्होंने शनिवार को ट्विटर पर अपनी पत्नी डॉ. एंका फौर (63) के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने लिखा कि वे कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस में एक छोटे से समारोह में शादी के बंधन में बंध गए।

विज्ञापन


पूर्व अंतरिक्ष यात्री ने लिखा कि मेरे 93वें जन्मदिवस के दिन मुझे लिविंग लेजेंड्स ऑफ एविएशन द्वारा भी सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मेरे लंबे समय के प्यार डॉ. एंका फौर और मैं शादी के बंधन में बंध गए हैं। हम लॉस एंजेलिस में एक छोटे से निजी समारोह में पवित्र विवाह में शामिल हुए थे और हम भागे हुए किशोरों की तरह उत्साहित हैं।

'आपको चांद पर होना चाहिए'
साझा किए जाने के बाद से एल्ड्रिन की पोस्ट को 22,000 से अधिक लाइक्स और 1.8 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। कमेंट सेक्शन में, कई यूजर्स ने कपल को बधाई दी और मजाक में लिखा कि आपको चांद पर होना चाहिए!
विज्ञापन


एक यूजर ने लिखा कि जन्मदिन मुबारक हो, बज और आपको शादी की बधाई। मैं आपके लिए रोमांचित हूं। हमेशा की तरह, आपने इसे स्टाइल में किया। दूसरे ने लिखा कि वाह! बधाई हो कर्नल एल्ड्रिन! जीवन 93 से शुरू होता है! शुभकामनाएं।

तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि बधाई हो नौजवान! एक बार फिर चांद पर!! जबकि एक चौथे ने लिखा कि माई मैन। चंद्रमा पर उतरना डॉ. फौर के उतरने के बाद दूसरे स्थान पर आता है। आप दोनों के लिए बहुत खुशी।

अपोलो 11 मिशन के अकेले जीवित सदस्य है बज
बज एल्ड्रिन का तीन बार विवाह और तलाक हो चुका है। वे अपोलो 11 मिशन के तीन सदस्यीय चालक दल के एकमात्र जीवित सदस्य हैं। जबकि नील आर्मस्ट्रांग चांद की सतह पर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री थे। एल्ड्रिन 19 मिनट बाद उनके पीछे गए थे।

पूर्व अंतरिक्ष यात्री 1971 में नासा से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने 1998 में चालक दल के अंतरिक्ष अन्वेषण के विस्तार को बढ़ावा देने के लिए एक गैर-लाभकारी संगठन शेयरस्पेस फाउंडेशन की स्थापना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें