फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Airlines: न्यूयॉर्क-नई दिल्ली फ्लाइट सुरक्षा कारणों से रोम डायवर्ट, विमान को मिली फिर से उड़ान भरने की अनुमति

Sun, 23 Feb 2025 10:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट एए292 ने 22 फरवरी को न्यूयॉर्क के जेएफके इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और इसे दिल्ली पहुंचना था, लेकिन इसे रोम डायवर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूयॉर्क से नई दिल्ली जाने वाली अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट को रोम डायवर्ट किया गया है। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक विमान को रोम की ओर मोड़ दिया गया है। इटली की एएनएसए समाचार एजेंसी के हवाले से पीटीआई ने बताया कि डायवर्जन कथित बम की धमकी की वजह से हुआ है। 

विज्ञापन

एबीसी न्यूज की एक रिपोर्ट में एयरलाइन के हवाले से कहा गया है कि न्यूयॉर्क से दिल्ली जाने वाली अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान को संभावित सुरक्षा कारणों की वजह से रोम की ओर मोड़ दिया गया है। हवाईअड्डा प्राधिकारियों ने एबीसी न्यूज को बताया कि विमान लियोनार्डो दा विंची रोम फिउमिसिनो हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतर गया है।

अमेरिकन एयरलाइंस ने जारी किया बयान
अमेरिकन एयरलाइंस ने एक बयान जारी कर बताया कि न्यूयॉर्क से नई दिल्ली जा रही फ्लाइट 292 को "संभावित सुरक्षा चिंता" के कारण रोम की ओर मोड़ दिया गया। फ्लाइट को रोम के लियोनार्डो दा विंची अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतारा गया, जहां कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने विमान का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जांच के बाद इसे उड़ान भरने की अनुमति दी। इस घटना के बाद एयरलाइन ने अपने यात्रियों से हुई असुविधा के लिए माफ़ी मांगी और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा और संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जानकारी के मुताबिक, अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट एए292 ने 22 फरवरी को न्यूयॉर्क के जेएफके इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और इसे दिल्ली पहुंचना था, लेकिन इसे रोम डायवर्ट कर दिया गया है। फ्लाइटराडार24.कॉम पर दी गई जानकारी के अनुसार, फ्लाइट रोम में लैंड हो गई है।
विज्ञापन


अमेरिकन एयरलाइंस की वेबसाइट पर फ्लाइट की स्थिति देखें तो फ्लाइट एए292 ने 22 फरवरी को रात 8:14 बजे न्यूयॉर्क के जेएफके एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और अनुमान है कि यह स्थानीय समयानुसार शाम 5:30 बजे इटली के फिमिसिनो में लियोनार्डो दा विंची रोम फिमिसिनो एयरपोर्ट पर पहुंचेगी।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें