फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएस में टला हादसा: अमेरिकन एयरलाइंस के विमान में लैंडिंग गियर में आग; 179 यात्री थे सवार, किया गया रेस्क्यू

Sun, 27 Jul 2025 06:57 AM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

Boeing 737 MAX 8: अमेरिका के डेनवर एयरपोर्ट पर अमेरिकन एयरलाइंस की मियामी जाने वाली फ्लाइट में लैंडिंग गियर में आग लग गई। विमान में 173 यात्री और 6 क्रू थे, जिन्हें इमरजेंसी स्लाइड से सुरक्षित निकाला गया। एक व्यक्ति को मामूली चोट आई। घटना के बाद विमान को सेवा से हटा दिया गया और एफएए ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन
डेनवर एयरपोर्ट पर लैंडिंग गियर में गड़बड़ी - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। अमेरिकी एयरलाइंस की एक फ्लाइट बोइंग 737 मैक्स 8 को उस वक्त रोक दिया गया जब उसमें लैंडिंग गियर से जुड़ी समस्या सामने आई। उड़ान भरने से पहले ही विमान में तकनीकी गड़बड़ी का पता चला। इसके तुरंत बाद ही विमान के लैंडिंग गियर में आग लग गई। यात्रियों को रनवे पर ही इमरजेंसी प्रक्रिया के तहत बाहर निकाला गया। इस घटना में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन एक व्यक्ति को हल्की चोट आई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


अमेरिकन एयरलाइंस के मुताबिक, उड़ान से पहले विमान में टायर से जुड़ी एक मेंटेनेंस समस्या देखी गई थी। हालांकि उस समय इसे गंभीर नहीं माना गया। लेकिन रनवे पर खड़े विमान में अचानक आग लगना दर्शाता है कि समस्या बड़ी थी। विमान बोइंग 737 मैक्स 8 मॉडल का था और मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए रवाना होने वाला था।




एक अस्पताल में भर्ती, बाकी सभी सुरक्षित
अधिकारियों के अनुसार, कुल 173 यात्री और छह क्रू मेंबर विमान में सवार थे। घटना के बाद पांच लोगों की मौके पर स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि एक व्यक्ति को मामूली चोट लगने के बाद गेट पर जांच के लिए ले जाया गया और फिर अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- फिर विवादों के केंद्र में प्रीह विहिअर शिव मंदिर; तेज हुई संस्कृति बनाम प्रभुत्व की लड़ाई

धुएं से घिर गया पूरा विमान
एयरलाइंस ने कहा कि सभी यात्रियों और क्रू को सुरक्षित उतार लिया गया और विमान को सर्विस से हटा दिया गया है ताकि उसकी पूरी जांच की जा सके। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में यात्रियों को स्लाइड के जरिए नीचे उतरते और धुएं में घिरे विमान से दूर जाते देखा जा सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बलूचिस्तान में गायब हो रहे लोग, छह माह में 752 लापता, 117 लोग मारे गए; सरकारी दमन की खुली पोल

एफएए कर रहा है जांच
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना के कारण डेनवर एयरपोर्ट पर थोड़ी देर के लिए रनवे को बंद किया गया, जिससे कुछ उड़ानें भी प्रभावित हुईं। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आग लगने की असली वजह क्या थी? टायर फटने जैसी यांत्रिक गड़बड़ी या मेंटेनेंस की लापरवाही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें