ब्रिटेन की कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका डाटा लीक मामले में एक शक्तिशाली अमेरिकी कांग्रेस समिति ने तीन बड़ी तकनीकी कंपनियों गूगल, फेसबुक और ट्विटर के सीईओ को तलब किया है। आरोप है कि कैंब्रिज एनालिटिका ने अमेरिका के पांच करोड़ नागरिकों के निजी डाटा का दुरुपयोग किया। इसके बाद भारत समेत कई अन्य देशों ने कैंब्रिज एनालिटिका और फेसबुक से जवाब मांगा है।
फेसबुक सीईओ मार्क जुकरबर्ग, गूगल सीईओ सुंदर पिचाई और ट्विटर के सीईओ जैक डोरसी 10 अप्रैल को समिति के चेयरमैन चक्र ग्रैसली के सामने पेश होना होगा। ग्रेसली ने सोमवार को कहा, जुकरबर्ग को कंपनी की भूत और भविष्य की नीतियों पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया है। इसमें उपभोक्ताओं के डाटा की निगरानी और सुरक्षा पर बात होगी। यह सुनवाई यूजर के डाटा के संकलन, जमा करने और बांटने के व्यवसायिक मापदंड पर आधारित होगी।
गौर किया जाएगा कि कैसे इस डाटा का दुरुपयोग हो सकता है, गलत तरीके से दूसरों को दिया जा सकता है। साथ ही बात की जाएगा कि उपभोक्ताओं को इन मुश्किलों से बचाने और पारदर्शिता लाने में फेसबुक जैसी कंपनियां कैसे कदम उठा सकती हैं। जैक डोरसी और पिचाई को भी बुलाया गया है ताकि सोशल मीडिया पर डाटा प्राइवेसी के भविष्य पर चर्चा की जा सके।
सीनेटर मार्क वार्नर ने भी डाटा सुरक्षा पर तकनीकी कंपनियों से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा, वह फेसबुक, ट्विटर और गूगल की सफलता का जश्न मनाते हैं, लेकिन इन कंपनियों शक्ति के साथ उन्हें कुछ जिम्मेदारियां भी मिली हैं, जिनकी उन्हें जानकारी होनी चाहिए। सीनेटर एडी मर्के ने भी कहा है कि ऐसे कानून की जरूरत है जो कारपोरेट को अमेरिकी लोगों की निजता के अधिकार के दुरुपयोग से रोक सके।