फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज लॉन्च होगा दुनिया का सबसे शक्तिशाली रॉकेट, जानिए इसकी खासियतें

Tue, 06 Feb 2018 04:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
विज्ञापन
फॉल्कन हैवी रॉकेट
विज्ञापन

दुनिया के सामने आज दुनिया का सबसे शक्तिशाली रॉकेट लॉन्च किया जाएगा। इसका नाम फोल्कन हैवी रॉकेट है जिसे अमेरिका की निजी कंपनी स्पेसएक्स आज लॉन्च करने वाली है। इसका पहला टेस्ट फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर में होगा। टेकऑफ मंगलवार को 1:30 बजे से 4 बजे के बीच हो सकता है। स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने कहा कि पूरी दुनिया से लोग सबसे बड़े रॉकेट और सर्वश्रेष्ठ आतिशबाजी के प्रदर्शन को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। यदि मौसम खराब होने की वजह से या फिर किसी और कारण की वजह से मंगलवार को रॉकेट लॉन्च नहीं हो पाता तो इसे बुधवार को लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन


इस रॉकेट का निर्माण टेस्ला के बिलेनियर एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने किया है। स्पेसएक्स ने रॉकेट इंडस्ट्री में उस समय तहलका मचा दिया था जब उसने सफलतापूर्वक रॉकेट बूस्टर्स का इस्तेमाल किया था। इससे स्पेस फ्लाइट की कीमत में कमी आई है। इसमें लॉन्च किया गया रॉकेट ऑर्बिट में अपने भार को छोड़कर धरती पर सुरक्षित लैंडिंग करता है। इस तकनीक के सफल प्रयोग में रूसी, जापानी और यूरोपिय स्पेस एजेंसियां काम कर रही हैं। हालांकि वह अभी टेस्टिंग स्टेज में ही हैं।

कंपनी का दावा है कि उनका रॉकेट अब तक का सबसे शक्तिशाली रॉकेट है। इसके जरिए आने वाले समय में लोगों को मंगल और चांद पर भेजा जा सकेगा। इस समय रॉकेट के साथ भविष्य का स्पेस सूट पहने एक पुतला और मालिक की चेरी रेड कलर की टेस्ला कार भेजी जा रही है। रॉकेट धरती की ऑर्बिट से मंगल की ऑर्बिट तक चक्कर लगाता रहेगा। मस्क का दावा है कि ऑर्बिट पर पहु्ंचते ही यह रॉकेट 11 किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से चक्कर लगाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें