यदि यह पूरा मामला आगे बढ़ता है तो इसमें 8000 महिलाएं शामिल हो सकती हैं। कोर्ट की सुनवाई के दौरान दोनों आरोपी और प्रत्यारोपी दस्तावेजों का आदान प्रदान कर रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट पर 118 मामलों में महिलाओं ने लिंग भेदभाव का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया है जिसमें एक मामला ही अभी तक प्रकाश में आ पाया है।
महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई कर रही अटॉर्नी ने कहा की कंपनी में महिलाओं के साथ हो रहा भेदभाव चौंकाने वाला है। और यह सब इसलिए है क्योंकि यहां जांच का आभाव है। बता दें कि कंपनियों में अक्सर महिलाओं द्वारा सेक्सुअल हैरेसमेंट की शिकायत की जाती रही है। लेकिन कंपनियां इन शिकायतों को निकलने नहीं देती हैं और दबा देती हैं। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में फिलहाल 74000 अमरीकी कर्मचारी काम कर रहे हैं।