फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से गणतंत्र दिवस परेड में शामिल नहीं होंगे ट्रंप, व्हाइट हाउस ने बताया कारण

Tue, 30 Oct 2018 09:35 AM IST
भाषा, वाशिंगटन
विज्ञापन
PM Modi-Donald Trump - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी व्यस्तताओं की वजह से अगले साल भारत की गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि के रूप में भाग नहीं ले पाएंगे। व्हाइट हाउस ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल वॉशिंगटन में वार्ता के दौरान ट्रंप को भारत आने का न्योता दिया था।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने जुलाई में कहा था कि ट्रंप को भारत आने का निमंत्रण मिला है, लेकिन अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया। पीएम मोदी के निमंत्रण पर ट्रंप के फैसले के बारे में पूछे जाने पर व्हाइट हाउस की प्रवक्ता ने सोमवार का कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप 26 जनवरी 2019 को भारत की गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाए जाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण को पाकर सम्मानित महसूस करते हैं, लेकिन वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण इसमें भाग लेने में असमर्थ हैं।' 

ऐसा बताया जा रहा है कि जब भारत गणतंत्र दिवस मनाएगा, उसी समय ट्रंप अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों को वार्षिक स्टेट ऑफ यूनियन (एसओटीयू) संबोधन के तहत संबोधित कर सकते हैं। आम तौर पर जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी के पहले सप्ताह में यह संबोधन होता है।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति और मोदी के बीच निजी घनिष्ठ संबंध हैं और ट्रंप भारत-अमेरिका रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, 'राष्ट्रपति की दो बैठकों तथा फोन पर कई बार बातचीत के जरिए प्रधानमंत्री मोदी से निजी घनिष्ठता बनी और वह अमेरिका-भारत कूटनीतिक साझेदारी मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।' 

उन्होंने कहा, 'राष्ट्रपति जल्द से जल्द एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी से मिलने की उम्मीद करते हैं।' बता दें कि पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप का 30 नवंबर और एक दिसंबर को अर्जेंटीना में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने का कार्यक्रम है। दोनों नेताओं के वहां मुलाकात करने और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करने की संभावना है।

Trending Videos
विज्ञापन

गौरतलब है कि भारत हर साल अपने गणतंत्र दिवस समारोह में विश्व के नेताओं को आमंत्रित करता है। साल 2015 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर वह उनकी दूसरी यात्रा थी। 

माना जा रहा है कि ट्रंप के इनकार के बाद अब सरकार मुख्य अतिथि के लिए अन्य विकल्प तलाशने का काम कर रही है। सूत्रों का कहना है कि सरकार के जेहन में तीन देशों के नेताओं का नाम है, जिनमें एक प्रमुख अफ्रीकी राष्ट्र के प्रमुख का नाम भी शामिल है।

इस संबंध में जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया, 'मुख्य अतिथि के नाम पर फैसला लेने के लिए हमारे पास बहुत कम समय बचा है और यह प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें